Categorized | लखनऊ.

स्टेट बैंक शाखा-अशोक मार्ग, के सौजन्य से कम्बल का वितरण

Posted on 17 January 2018 by admin

लखनऊ 17 जनवरी। इन्द्रा सेवा संस्थान-जियामऊ, लखनऊ के तत्वाधान में शहीद स्मारक लखनऊ में कम्बल वितरण का आयोजन स्टेट बैंक शाखा-अशोक मार्ग, लखनऊ के सौजन्य से किया गया। बहुत बड़ी संख्या में गरीब, लाचार, विकलांग लोगों को समारोह के मुख्य अतिथि श्री सुधीर एस. हलवासिया जी ने कम्बल का वितरण करते हुए संस्था के प्रबन्धक/सचिव श्रीमती इन्द्रा पाण्डेय को उस पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद् दिया।
मुख्य अतिथि एवं समाजसेवी श्री सुधीर एस. हलवासिया जी ने कहा कि गरीब एवं निराश्रित जनता ठण्ड से बुरी तरह प्रभावित है ऐसी भीषण ठण्ड में कम्बल का वितरण कर अत्यन्त सराहनीय एवं पुनीत कार्य किया है जिसके लिए मैं संस्था की प्रबन्धक श्रीमती इन्द्रा पाण्डेय जी को धन्यवाद् देते हुए आभार व्यक्त करता हूँ। समाज के अन्तिम छोर पर खड़े व्यक्ति को सम्मानित कर संस्था ने अनुस्मरणीय कार्य किया है। गरीबों एवं निराश्रित लोगों की सहायता करना एक बहुत बड़ा पुण्य का कार्य है।
श्रीमती इन्द्रा पाण्डेय ने कहा कि स्टेट बैंक से जब कम्बल वितरण के लिए संस्था ने निवेदन किया तो अशोक मार्ग ब्रान्च के मुख्य प्रबन्धक आर.एस. रावत, ने इसे स्वीकार किया तथा उप प्रबन्धक शशांक सिंह ने स्वीकृति प्रदान कर दी। संस्था के अध्यक्ष श्री ओंम प्रकाश पाण्डेय ने समस्त उपस्थित-जन , मुख्य अतिथि एवं बैंक अधिकारियों को कम्बल वितरण में शामिल होने के लिए धन्यवाद् दिया तथा कम्बल वितरण समारोह का समापन किया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in