Categorized | लखनऊ.

तिलक हाल में आयोजित बैठक का मुख्यमंत्री जी करेंगे शुभारम्भ

Posted on 17 January 2018 by admin

लखनऊः 17 जनवरी, 2018

भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी की अध्यक्षता में कल 18 जनवरी को यहाँ विधान भवन स्थित तिलक हाल में एक दिवसीय (प्रोग्रेस पंचायत) उत्तर क्षेत्र समन्वय बैठक ;छवतर्जी वदम ब्ववतकपदंजपवद डममजपदहद्ध आयोजित की जा रही है। इस बैठक का शुभारम्भ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी करेंगे। इस बैठक में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारीगण के अतिरिक्त उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, हरियाणा, बिेहार, दिल्ली, पंजाब, जम्मू एवं कश्मीर, चण्डीगढ़ तथा हिमाचल प्रदेश से समाज कल्याण एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री तथा इन राज्यों के वरिष्ठ अधिकारीगण प्रतिभाग करेंगे। इस बैठक में उत्तर भारत के राज्यों में भारत सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के कल्याण हेतु चलाई जा रही विविध योजनाओं, उनकी प्रगति तथा उनके विकास की भावी दशा एवं दिशा पर चर्चा की जाएगी।

प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चैधरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में भारत सरकार के सहयोग से मल्टी सेक्टोरल डेवलपमेन्ट प्लान, मदरसा आधुनिकीकरण, छात्रवृत्ति सहित विभिन्न योजनायें संचालित की जा रही हैं, जिसका लाभ प्रदेश के सभी अल्पसंख्यक समुदायों को मिल रहा है।

इस सम्बन्ध में प्रमुख सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ, श्रीमती मोनिका एस0 गर्ग ने बताया कि मल्टी सेक्टोरल डेवलपमेन्ट प्लान, प्रधानमंत्री के 15 सूत्रीय कार्यक्रम का अभिन्न हिस्सा है। इस योजना के अन्तर्गत विगत 09 माह में शिक्षा के क्षेत्र में 38 इण्टर कालेज, 03 राजकीय पालिटेक्निक, 13 आई0टी0आई0, 05 प्राइमरी स्कूल तथा 06 छात्रावास पूर्ण कराये गये हैं। इसी प्रकार स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए 28 प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र, 01 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और 04 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा 06 आयुर्वेदिक चिकित्सालय बनवाये गये हैं। अल्पसंख्यक बाहुल्य विकास खण्डों में 484 आंगनबाड़ी केन्द्रों को पूर्ण करवा कर बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग को हस्तगत किया गया है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों एवं शहरी क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराये जाने के लिए 11 पाइप पेयजल परियोजनाओं का निर्माण पूर्ण कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त सामाजिक समरसता और सामुदायिक विकास को प्रोत्साहन दिये जाने के उद्देश्य से प्रदेश में 18 सद्भाव मण्डप का निर्माण भी कराया जा रहा है।

प्रमुख सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ ने बताया कि कल आयोजित इस बैठक में इन सभी परियोजनाओं की प्रगति के साथ-साथ अन्य योजनाओं में राज्यों की अधिकाधिक सहभागिता के साथ अल्पसंख्यक समुदाय के चहुॅंमुखी उन्नयन पर होगी ।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in