Categorized | लखनऊ.

हज यात्रा के लिए ‘ग्लोबल टेण्डरिंग’’ की व्यवस्था सुनिश्चित करे

Posted on 17 January 2018 by admin

सरकार द्वारा हज सब्सिडी खत्म किये जाने पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन हाजी सिराज मेंहदी पूर्व एमएलसी ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है। उन्होने कहा कि यह मुद्दा पहले उठाया जाना चाहिए था और यूपीए की केन्द्र सरकार ने इस पर पहले ही कोशिश की थी। इस मद के पैसे का सरकार किस प्रकार सदुपयोग करती है, जैसा कि सरकार ने कहा है कि इस धन का शिक्षा पर व्यय किया जायेगा। अब यह देखने वाली बात होगी, कहीं यह फिर जुमला बनकर न रह जाये।
श्री मेंहदी ने कहा कि हज सब्सिडी खत्म करने की बात पहले देश की कई संस्थाओं ने किया था और लोगों ने इसका समर्थन भी किया था। क्योंकि अभी तक इसका लाभ हजयात्रियों के बजाय एयर इण्डिया को मिलता रहा है। हज सब्सिडी खत्म करने के बाद आवश्यक हो गया है कि हज यात्रियों को ले जाने वाली हवाईयात्रा का ‘‘ग्लोबल टेण्डर’’ हो ताकि जो किराया हाजियों को देना पड़े वह ग्लोबल टेण्डरिंग के जरिये कम्पीटीशन के आधार पर निर्धारित हो और उसका लाभ हज यात्रियों को मिले। यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो फिर इसका लाभ एयर इण्डिया को ही होगा और वह पैसा पुनः सरकार के ही खाते में जायेगा और हज यात्रियों को लाभ नहीं मिल पायेगा।
श्री मेंहदी ने कहा कि हज सब्सिडी खत्म होने का जो लेाग विरोध कर रहे हैं वह भारतीय जनता पार्टी को लाभ पहुंचाने का काम कर रहे हैं। हज एक मुकद्दस मौका है। इस मुकद्दस मौके को हर व्यक्ति अपने जीवन में पाना चाहता है। हज पर जाने वाले हज यात्रियों की ख्वाहिस होती है कि वह अपने साफ-सुथरे पैसे से इस मुकद्दस यात्रा को करे। ऐसे में सरकार यदि वाकई खुद में ईमानदार है तो हज यात्रा के लिए ‘ग्लोबल टेण्डरिंग’’ की व्यवस्था सुनिश्चित करे, वरना हज सब्सिडी खत्म करना सिर्फ बेईमानी साबित होगी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in