Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश दिवस का तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा अवध शिल्प ग्राम में

Posted on 16 January 2018 by admin

आगामी 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर लगभग 25 हजार करोड़ रुपये की 44 विभागों की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कराया जायेगा। लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम का शुभारम्भ 24 जनवरी तथा समापन 26 जनवरी को भव्य कार्यक्रम के साथ आयोजित कराया जायेगा। प्रत्येक जनपद में मा0 प्रभारी मंत्रियों द्वारा 25 जनवरी को विकासपरक् योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास के शिलापट लगाये जाएंगे। उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम में लगभग 25 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं में से 11 हजार 506 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास तथा 12 हजार 950 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण कराया जायेगा। भव्य कार्यक्रम में भारत के मा0 उपराष्ट्रपति श्री वैकेंया नायडू सहित प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं मा0 राज्यपाल श्री राम नाईक जी सहित प्रदेश सरकार के मंत्रीगण भाग लेंगे। dsc_8719
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री राजीव कुमार आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में उत्तर प्रदेश दिवस के भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विभागीय अधिकारियों की बैठक कर आवश्यक निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि एक जनपद-एक उत्पाद की डाॅक्यूमेन्ट्री फिल्म भी सम्बन्धित विभाग द्वारा बनाकर अल्प समय में प्रसारित कराई जाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि उत्तर प्रदेश के बारे में आवश्यक जानकारियां आम नागरिकों को उपलब्ध कराने हेतु एक डाॅक्यमेन्ट्री फिल्म भी बनवाकर प्रसारित कराई जाये। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस पर सम्मानित किये जाने वाले महानुभावों की सूची को यथाशीघ्र अन्तिम रूप देकर सम्मानित किये जाने वाले बाहर से आने वाले महानुभावों के रूकने आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराकर आवश्यक जानकारी सम्बन्धित महानुभावों को उपलब्ध करा दी जाये।
उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम में 25 जनवरी को कृषि विभाग द्वारा कृषि प्रदर्शनी का आयोजन कराने के साथ-साथ कृषि क्षेत्र के विशिष्ट किसानों को मा0 मुख्यमंत्री जी के कर-कमलों द्वारा सम्मानित कराया जायेगा। किसानों के लिये ‘‘बाजार मूल्य की खोज’’ वेबसाइट का उद्घाटन तथा बर्मी कम्पोस्ट, सोलर पम्प, एग्री जंक्शन, कस्टम हायरिंग लाभार्थियों को चयन पत्र भी वितरित कराये जायेंगे। 25 जनवरी को अपरान्ह में राजस्व विभाग द्वारा चकबन्दी विभाग की वेबसाइट एवं चकबन्दी वादों के कम्प्यूटरीकृत प्रबन्धन प्रणाली को लान्च कराने के साथ-साथ लगभग 500 किसानों /खातेदार/सहखातेदारों को अंश निर्धारित खतौनी तथा पीएमजेजेवाई और पीएमएससीवाई के अन्तर्गत लगभग 500 बीमित लाभार्थियों को बीमा प्रमाण पत्रों का वितरण कराया जायेगा।
उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम में 26 जनवरी को समापन कार्यक्रम में युवा संगम कार्यक्रम के अन्तर्गत 11 उत्कृष्ट प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुतीकरण एवं 33 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा। समापन कार्यक्रम में राज्य निर्यात/उद्यमी/हस्तशिल्प पुरस्कारों को वितरित कराने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के महान विभूतियों को भी सम्मानित कराया जायेगा। समापन समारोह में सूचना विभाग की वेबसाइट भी लान्च कराई जायेगी।
बैठक में अपर मुख्य सचिव, लोक निर्माण विभाग श्री सदाकान्त, प्रमुख सचिव, गृह श्री अरविन्द कुमार, प्रमुख सचिव, सूचना श्री अवनीश कुमार अवस्थी, प्रमुख सचिव, नगर विकास श्री मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव, गन्ना श्री संजय आर0 भूसरेड्डी, निदेशक, सूचना श्री अनुज कुमार झा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in