Categorized | लखनऊ.

भाजपा को अब अपनी हर नाकामी के पीछे समाजवादी पार्टी की साजिश नज़र आती है

Posted on 16 January 2018 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार और इसके नेता इन दिनों ‘‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे‘‘ वाली कहावत चरितार्थ कर रहे हैं। अपनी गलतियां और बदनामी छुपाने के लिए वे समाजवादी पार्टी पर तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं। इस तरह के दुष्प्रचार में भाजपा से हिटलर का कुप्रचारक गोयबेल्स भी पीछे हो गया है। भाजपा को अब अपनी हर नाकामी के पीछे समाजवादी पार्टी की साजिश नज़र आती है। लेकिन उनके ये चालें जनता में बेनकाब हो चली हैं और इसीलिए दिन प्रतिदिन भाजपा अलोकप्रिय बनती जा रही है।

सच्चाई यह है कि भाजपा श्री अखिलेश यादव के कामों से डरी हुई है। समाजवादी सरकार के समय हुए कामों की वह बराबरी नहीं कर पा रही है। किसी तरह अखिलेश जी के कामों को ही अपना बताकर और उद्घाटन का उद्घाटन कर वह अपनी लाज बचा रही है। जनता में भाजपा की हंसी उड़ रही है। इसलिए खिसियाहट में भाजपा के नेता समाजवादी सरकार के विकास कार्यों पर पर्दा डालने की साजिशों में लगे हंै।

भाजपा सरकार अपराधों की रोकथाम में शत प्रतिशत विफल साबित हुई है। राजधानी के निकटवर्ती जनपद बाराबंकी में जहरीली शराब पीकर 15 लोगों की मौत हो गई। 10 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई। गंभीर स्थिति में 4 व्यक्ति अस्पतालों में भर्ती है। भाजपा सरकार मामले को दबाने में लग गए हैं। राज्य सरकार अवैध कार्यों को छुपाने-ढंकने में ही अपना कौशल दिखा रही हैं। जहरीली शराब का अवैध कारोबार भाजपा राज की देन है। सरकार में थोड़ी-बहुत संवेदना भी होती तो मृतकों के पीड़ित परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता की जानी चाहिए थी। मदद करना तो दूर एक हफ्ते बाद भी उन पीड़ित परिजनों से सŸाादल का कोई भी प्रतिनिधि तक नहीं मिला।

भाजपा कार्यकर्Ÿााओं से राशन कोटेदार तक सभी डरे सहमें हैं। किसान, नौजवान बदहाल हैं। भाजपा नेतृत्व में इनकी सुनवाई नहीं हो रही है। फलतः चारों तरफ लूट खसोट और अफरा तफरी मची है। अखिलेश जी ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बनाकर यात्रा सुगम की तो भाजपा सरकार ने उस रास्ते पर चलने वाले साधारण दुपहिया वाहनों से भी टोलटैक्स के नाम पर वसूली करने का फरमान जारी कर दिया है। अब इस सड़क पर चलना दुष्कर और मंहगा हो जायेगा।

भाजपा अपनी अकर्मण्यता छुपाने के लिए ही अनावश्यक और निरर्थक बयानबाजी करके अपना बचा खुचा समय बर्बाद कर रही हैं। केंद्र में सरकार को चार साल हो गए हैं और राज्य में 10 महीने से भाजपा सरकार है लेकिन वे अब तक अपना एक भी जनहित का काम नहीं गिना सकते हैं। विकास के बजाय रंगरोगन से छवि चमकाने की कोशिश कभी सफल नहीं हो सकती है।

इसीलिए श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि छवि चमकाने के लिए सरकारों को विकास कार्यों को करना चाहिए। पर भाजपा ने तो कसम खा रखी है कि वह अपने इस संकल्प से टस से मस नहीं हो सकती है कि विकास के रास्ते पर एक कदम भी चलना नहीं है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in