Categorized | लखनऊ.

अमेठी में दिखी राहुल के पराजय की झलक - राकेश त्रिपाठी

Posted on 16 January 2018 by admin

लखनऊ 16 जनवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अमेठी दौरे में जगह-जगह जनता के विरोध प्रदर्शन को आगामी लोकसभा चुनावों में पराजय की आहट बताया। श्री त्रिपाठी ने कहा कि राहुल गांधी समेत गांधी परिवार ने दशकों से अमेठी से संसद में प्रतिनिधित्व किया है। अमेठी का समुचित विकास न हो पाने के कारण आम जन अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। आम नागरिक आक्रोशित है, राहुल गांधी अमेठी में राजनैतिक पर्यटन करने आते हैं। सामान्य जनों से बतौर सांसद राहुल गांधी ने जो वादे किए थे उनके पूरा न होने से आक्रोशित जन राहुल गांधी का विरोध कर रहे है।
त्रिपाठी ने कहा कि अमेठी में राहुल के सामने मोदी-मोदी के नारे लगना वहां की वास्तविक स्थिति को स्पष्ट कर रहा है। अमेठी के लोग अपनी भूल सुधार करना चाहते हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में अमेठी में कमल खिलेगा, इसके संकेत साफ दिख रहे है। माथे पर टीका लगाकर राहुल गांधी हनुमान जी की पूजा करने का ढांेग कर रहे है। वास्तविकता में संकट में भगवान याद आते हैं और अब राहुल गांधी को भगवान हनुमान की याद अमेठी में आई है जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने राम और रामसेतु को कोरी कल्पना बताया था। राम के अनन्य उपासक भक्त हनुमान राहुल गांधी का बेड़ा पार नहीं लगाएंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in