Categorized | लखनऊ.

‘‘मिलेनियम वोटर अभियान’’ से 13 हजार युवा विस्तारक पहुंचेंगे हर बूथ पर - सुनील बंसल

Posted on 16 January 2018 by admin

घर-घर जाकर 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं को नवमतदाता बनाने में सहयोग करेंगे युवा मोर्चा कार्यकर्ता

2लखनऊ 16 जनवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी ‘‘मिलेनियम वोटर अभियान’’ से घर-घर कुण्डी बजा कर 18 वर्ष की आयु के युवाओं को मतदाता बनाने में सहयोग करेगी। प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने 26 जनवरी से अभियान प्रारम्भ करने के लिए कहा। 13 हजार सेक्टरों पर विस्तारक के रूप में निकलेंगे युवा मोर्चा के कार्यकर्ता 10 फरवरी तक चलेगा अभियान।
भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश मुख्यालय के माधव सभागार में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कहा कि 01 जनवरी 2018 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाला नव मतदाता शताब्दी का पहला मतदाता होगा। इन युवाओं को मतदाता बनाने में भाजपा सहयोग करेगी। चुनाव आयोग द्वारा नव मतदाताओं को जोड़ने का अभियान चल रहा है। आॅनलाइन एवं आॅफ लाइन मतदाता बनने की प्रक्रिया में बीएलओं को फार्म भरकर जमा कराने तथा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने तक आपकों जिम्मेदारी निभाना है। जिला स्तर पर कार्यशालाओं के आयोजन से मतदाता फार्म भरने सहित अन्य प्रशिक्षण दिया जायेगा। 13 हजार सेक्टरों पर युवा मोर्चा के 13 हजार विस्तारक प्रवास पर रहेंगे। प्रत्येक सेक्टर विस्तारक प्रतिदिन एक बूथ पर घर-घर जाकर नवमतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का काम करेंगे। प्रदेश में 183 पूर्णकालिक विस्तारक मिलेनियम वोटर अभियान में सेक्टर विस्तारकों की सहायता करेंगे।
श्री बंसल ने कहा कि इस अभियान में हमारा काम है कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी युवा मतदाता बने और फर्जी मतदाता सूची से हटाये जाये। युवा मोर्चा के सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के माध्यम से 13 लाख विद्यार्थियों तक पहुंचा था, यह किसी भी राजनीतिक दल का अभूतपूर्व कार्यक्रम था। अब ऐसा ही परिश्रम इस अभियान मंे भी करना है। अन्य दल युवा को न्यू एज वोटर कहते है जबकि भाजपा उन्हें न्यू एज पाॅवर मानती है, युवा मतदाता के आइकाॅन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी है। युवाओं में जातिवाद से परे देश के विकास, देश की अािर्थक एवं सामरिक उन्नति, राष्ट्रीय स्वाभिमान की सोच है, इसलिए युवा भाजपा के साथ है।
बैठक में प्रमुख रूप से भाजयुमों प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक सहित विक्रम सिंह सिकरवार, वैभव सिंह, मोहित बेनीवाल, मनोज पोषवाल, हर्षवर्धन सिंह, अनिल यादव, कुंवर सिंह निषाद, साकेत सिंह, सोनू सिंह, विजय सोनी, विजय पासवान, शिव भूषण सिंह, योगेश सिंह, पुष्पराज सिंह, प्रांशु दत्त द्विवेदी, शिव सिंह भारती एवं अश्वनी पाठक सहित युवा मोर्चा के क्षेत्रीय संयोजक व सह संयोजक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in