Categorized | लखनऊ.

अनुशासनहीनता पर कारण बताओं नोटिस

Posted on 15 January 2018 by admin

लखनऊ 15 जनवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी ने सीतापुर एवं लखीमपुर में हुई अनुशासनहीनता की घटनाओं को गम्भीरता से संज्ञान लिया। प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय के निर्देशानुसार अनुशासनहीनता की घटना पर कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। एक सप्ताह में देना होगा स्पष्टीकरण ।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने सीतापुर व लखीमपुर की घटनाओं में हुई अनुशासनहीनता को गम्भीरता से लेते हुए कारण बताओं नोटिस जारी किये। डाॅ0 पाण्डेय के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने जनपद सीतापुर के महोली तहसील परिसर में कम्बल वितरण कार्यक्रम में हुई अनुशासनहीनता की घटना के लिए सांसद धौरहरा श्रीमती रेखा वर्मा एवं विधायक महोली (सीतापुर) शंशाक त्रिवेदी को कारण बताओं नोटिस जारी कर एक सप्ताह में स्पष्टीकरण देने के लिए निर्देश दिये । साथ ही जनपद लखीमपुर में को-आपरेटिव चुनाव को लेकर श्यामू पाण्डेय के साथ अनुशासनहीनता की घटना के लिए विधायक लखीमपुर योगेश वर्मा एवं विनीत मन्नार को कारण बताओं नोटिस जारी कर एक सप्ताह में स्पष्टीकरण के निर्देश दिए गए। उक्त विषयक सूचनाएं सम्बन्धित क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय संगठन मंत्री एवं जिला अध्यक्षों को प्रेषित की गई।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in