Categorized | लखनऊ.

अमेठी की जनता से दुव्र्यवहार के लिए क्या माफी मांगेगे राहुल गांधी ? - मनीष शुक्ल

Posted on 15 January 2018 by admin

लखनऊ 15 जनवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ल ने कहा कि अमेठी की जनता को अपने सांसद से मिलने के लिए धक्कामुक्की और दुव्र्यवहार सहना पड़ रहा है। लगातार अमेठी सीट से कांग्रेस के शाही परिवार के व्यक्ति को संसद में भेजने वाली जनता से मिलने में राहुल गांधी को कोताही नहीं बरतनी चाहिए।
प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी का अपने संसदीय क्षेत्र में पहला दौरा है। सांसद राहुल गांधी से मिलने गए स्थानीय किसानों एवं नौजवानों के साथ कांग्रेस के नेताओं ने मारपीट एवं दुव्र्यवहार किया। बीच बचाव करने वाले पुलिस कर्मियों से भी राहुल समर्थकों ने अभद्रता की। बावजूद इसके राहुल गांधी ने आम जनता की पीड़ा को सुनने की जहमत नहीं उठायी। अमेठी-रायबरेली में पहुॅचे युवराज ने क्षेत्र के पिछडेपन का ठीकरा केन्द्र सरकार पर फोड़ दिया लेकिन यह बताना भूल गए कि 70 वर्षो से अमेठी-रायबरेली का प्रतिनिधित्व कर रहा उनका शाही परिवार क्षेत्र में विकास तो दूर विकास की सोच भी डेबलप नहीं कर सका।
प्रदेश प्रवक्ता श्री शुक्ल ने कहा कि योगी सरकार प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए संकल्पित हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भाई शाह व केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी के विकास के लिए विभिन्न विकास की योजनाओं का शिलान्यास एवं शुभारम्भ किया। चुनाव हारने के बावजूद केन्द्रीय मंत्री होते हुए भी श्रीमती स्मृति ईरानी अमेठी के इतने दौरे कर चुकी है जितने वहां के सांसद राहुल गांधी भी नहीं कर सके। कई दशक तक सत्ता के केन्द्र में रहने वाला नेहरू गांधी परिवार अमेठी और रायबरेली के रास्ते संसद में पहुॅचता रहा, परन्तु अमेठी और रायबरेली की राह विकास की राह तकती रही।
श्री शुक्ल ने पूछा कि क्या राहुल गांधी कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय जनता व पुलिस से दुव्र्यवहार के लिए माफी मांगेगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in