Categorized | लखनऊ.

जन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए संकल्पित है सरकार - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 14 January 2018 by admin

जनता द्वारा मुख्यमंत्री की कुर्सी से बेदखल किए गए लोग अधिकारियों को धमकाने का हास्यास्पद काम कर रहे है

आम जनता की खुशहाली योगी सरकार और भारतीय जनता पार्टी का एक मेव लक्ष्य

लखनऊ 14 जनवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश की वर्तमान योगी सरकार जहां पर भी विकास में कोई कमी या आवश्यकता महसूस देखेगी वहां पर स्वतः संज्ञान लेकर सरकारी मशीनरी सक्रिय हो जाएगी और हमारे जनप्रतिनिधि उस जन अपेक्षाओं को पूरा करने में तत्काल सक्रिय होंगे। उत्तर प्रदेश की जनता की यही अपेक्षा भारतीय जनता पार्टी की सरकार से लगातार बनी हुई है और मुझे प्रदेश अध्यक्ष के नाते इस बात की खुशी है कि आदरणीय योगी जी की सरकार निरंतर जन आवश्यकताओं को लेकर जनता को संतुष्ट करने में सफल रही है।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि कुछ राजनीतिक दलों को योगी जी की सरकार की सफलता और लोकप्रियता पच नहीं रही है इसलिए सरकार को हमेशा षड्यंत्रों का भी सामना करना पड़ रहा है अभी हाल में प्रदेश की जनता ने देखा कि लखनऊ में आलू किसानों के नाम पर एक राजनीतिक दल के पदाधिकारियों ने षड्यंत्र करके सैकड़ों बोरे सड़ा आलू विधानसभा के सामने गिरवाया जिससे सरकार को किसानों के नाम पर घेरा जा सके लेकिन भारतीय जनता पार्टी और उत्तर प्रदेश के अधिकारियों की सजगता से उस राजनीतिक दल की कलई खुल गई और सच्चाई उत्तर प्रदेश की जनता के सामने आ गई।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि भाजपा नेतृत्व की योगी सरकार की सफलता से राजनैतिक दल अपनी दुकाने बंद होते देख रहे है जिसके कारण यह दल अब राजनैतिक षड्यंत्रों पर उतारू हो गए है जब कि सरकार प्रदेश की आम जनता की खुशहाली ही योगी सरकार और भारतीय जनता पार्टी का एकमेव लक्ष्य है। डा0 पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में सबके साथ सबके विकास को साकार करने हेतु सरकार निरंतर काम कर रही है। जबकि विपक्षी दल सरकार को सकारात्मक सहयोग देने के बजाय अधिकारियों को धमकाने का काम करने रहे है सम्भवतः वह भूल गए है कि प्रदेश की जनता ने मुख्यमंत्री की कुर्सी से उन्हें बेदखल कर दिया है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in