Categorized | लखनऊ.

गांधी प्रतिमा पर धरने पर बैठेगी

Posted on 14 January 2018 by admin

विगत दिनों जनपद पीलीभीत के माधवटाण्डा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत निवास करने वाले श्री यशपाल की गुमशुदगी को लेकर उनकी पत्नी श्रीमती मनदीप निवासी ग्राम मैनाकोट थाना माधवटाण्डा जनपद पीलीभीत अपने पति की बरामदगी को लेकर गांधी प्रतिमा पर कल दिनांक 15 जनवरी से प्रातः 11 बजे धरने पर बैठेंगीं।
प्रदेश कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ के चेयरमैन इरशाद अली ने बताया कि पीडि़त महिला अपने पति के लापता हो जाने के वाकये को लेकर जिला स्तर पर न्याय न मिलने के कारण न्याय दिलाने के लिए उनसे मिली थी जिस पर मैंने जिलाधिकारी पीलीभीत से बात की थी और इनके पति की शीघ्र बरामदगी का आग्रह किया था। किन्तु अभी तक समुचित कार्यवाही न होने के कारण यह महिला न्याय पाने के लिए गांधी प्रतिमा पर धरने पर बैठेगी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in