Categorized | लखनऊ.

शोक व्यक्त

Posted on 14 January 2018 by admin

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व पार्षद श्री रामस्वरूप वर्मा(86 वर्ष) जनपद लखनऊ की बीमारी के चलते हुए आकस्मिक निधन पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी, सांसद ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असह्य दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व0 रामस्वरूप वर्मा आजीवन कांग्रेस संगठन से जुड़े रहकर पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ संगठन की सेवा की है। वह आम जनता के हितों के लिए सदैव संघर्ष करते रहे और रामजीलाल वार्ड से चार बार पार्षद रहे हैं। क्षेत्र में वह गरीबों और असहायों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in