Categorized | लखनऊ.

शोक संवेदना व्यक्त

Posted on 14 January 2018 by admin

जामिया अरबिया मसुदिया नूर उल उलूम के मोहतमिम(प्रबन्धक) व जमीयत उलमा ए हिन्दी उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष मौलाना हयात उल्ला कासमी जनपद बहराइच के आकस्मिक निधन पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी, सांसद ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असह्य दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मौलाना हयात उल्ला कासमी की राष्ट्रीय स्तर पर एक खास पहचान रही है। वह एक जुझारू और बेबाक आलिम थे।
जिला कांग्रेस कमेटी बहराइच के अध्यक्ष श्री चन्द्रशेखर सिंह आजाद ने बताया कि मौलाना हयात उल्ला कासमी काफी दिनों से बीमार थे और आज सुबह उनका निधन हो गया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in