Categorized | लखनऊ.

अखिलेश यादव भूल गए है कि अब वह मुख्यमंत्री नहीं हैं - डा0 मनोज मिश्र

Posted on 14 January 2018 by admin

लखनऊ 14 जनवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने कहा कि एसएसपी को हैसियत याद दिलाने वाले अखिलेश यादव शायद भूल चुके है कि 19 मार्च के बाद उनकी हैसियत अब मुख्यमंत्री की नहीं रही। डा0 मनोज मिश्र ने कहा कि अखिलेश यादव चिंता न करें सरकार किसानों को बदनाम करने वाले सपाई अपराधियों को ही पकड़ रही है।
डा0 मनोज मिश्र ने कहा कि सपा सुप्रीमों लगातार हार से छटपटाहट ने उन्हें हथकण्डे अपनाने पर विवश कर दिया है, इसके लिए सपाई रात के अंधेरे में अपराध करने से भी नहीं चूक रहे है। किसान स्वाभिमानी होता है उसको अगर कोई समस्या होगी तो छाती ठोक कर दिन के उजाले में विरोध करेगा। लेकिन सपा ने रात के अंधेरे में किसानों के नाम पर अपराध करके किसानों को बदनाम करने का महापाप किया है।
डा0 मिश्र ने कहा कि काली करतूत के कलंकी मोहरें कानून के गिरफ्त में आ चुके है इनके पीछे छुपे चेहरे भी जल्द कानूनी शिंकजे में होगें। अखिलेश यादव एसएसपी को हैसियत में रहने की हिदायत दे रहे है, अखिलेश यादव मुगालते में है कि जनता ने उनकी मुख्यमंत्री की हैसियत खत्म कर दी है, अखिलेश राज की हनक से कानून आपराधिक संरक्षण करता था, लेकिन यह योगी सरकार का रसूख है जिसमें अखिलेश यादव हो या कोई और किसी की हेकड़ी से कानूनी प्रक्रिया प्रभावित होने वाली नहीं है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in