Categorized | लखनऊ.

शोक संवेदना व्यक्त

Posted on 13 January 2018 by admin

श्री प्रमोद तिवारी, सांसद, राज्य सभा ने जौनपुर के विकास के पर्याय रहे आदरणीय स्व0 कमला प्रसाद सिंह जी के आकस्मिक निधन हार्दिक दुःख एवं गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुये कहा है कि स्वर्गीय कमला प्रसाद सिंह जी ने सांसद के रूप में, विधायक के रूप में एवं जिला पंचायत जौनपुर के अध्यक्ष के रूप में विकास की जो गाथायें लिखी, और समाज के गरीबों, दलितों एवं असहायों के जीवन के उत्थान के लिये संघर्ष किया वह अविस्मरणीय एवं अनुकरणीय हैं ।
सरल हृृदय, मृृदुभाषी एवं संसदीय प्रतिभा के धनी बाबू कमला प्रसाद सिंह जी मेरे बड़े भाई रहे । मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है, उनकी वाक्पटुता, संसदीय ज्ञान में उनकी मर्मज्ञता और उनके अनुभव से मुझे बहुत सीखने को मिला है । उन्होंने मुझे हमेषा अपने भाई की तरह स्नेह एवं सम्मान दिया है । उनके निधन से मेरी व्यक्तिगत क्षति हुई है ।
श्री तिवारी ने कहा है कि बाबू कमला सिंह जी जौनपुर के विकास के पर्याय थे, उनका जीवन अनुकरणीय एवं प्रेरणा लेने योग्य रहा । औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया, पूर्वान्चल विष्वविद्यालय, कताई मिल, पॉलीटेक्निक कॉलेज, नवोदय विद्यालय तथा गर्ल्स कालेज एवं चारो तरफ सड़कों के जाल सहित विकास के तमाम कार्यो को कराकर उन्होंने जौनपुर के विकास की जो गाथा लिखी, उससे उनका नाम हमेषा स्वर्ण अक्षरों में लिखा जायेगा, उनके निधन से समाज ने जहांॅ गरीबों, दलितों एवं असहायों के जीवन के उत्थान के लिये हमेषा प्रयासरत रहने वाला एक सच्चा मसीहा खो दिया है वहीं एक सच्चा देष भक्त राजनेता चला गया है जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं होगी ।
श्री तिवारी ने ईष्वर से कामना की है कि इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति उनके परिजनों को दें, तथा मृतक आत्मा को चिर- शान्ति प्रदान करे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in