Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री से गैलेन्ट इस्पात के प्रबन्ध निदेशक ने भंेट की

Posted on 11 January 2018 by admin

गीडा, गोरखपुर में स्थापित अपनी इकाई के 500 करोड़ रुपये की लागत से विस्तारीकरण और बैकवर्ड इन्टीग्रेशन के लिए निर्णय की जानकारी दी

लखनऊ: 11 जनवरी, 2018press
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से आज यहां शास्त्री भवन में गैलेन्ट इस्पात के प्रबन्ध निदेशक श्री चन्द्र प्रकाश अग्रवाल ने भेंट कर गीडा, गोरखपुर में स्थापित अपनी इकाई के 500 करोड़ रुपये की लागत से विस्तारीकरण और बैकवर्ड इन्टीग्रेशन के लिए निर्णय की जानकारी दी।
भेंट के दौरान मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उद्यमों की स्थापना के लिए राज्य सरकार द्वारा निवेशकों को विभिन्न सुविधाएं दी जा रही हैं। प्रदेश सरकार ने कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाते हुए अवस्थापना सुविधाओं को भी सुदृढ़ किया है। औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति सहित सेक्टरवार नीतियां लागू की गई हैं, जिनमें उद्यमों की स्थापना के लिए आकर्षक प्राविधान हैं।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in