Categorized | लखनऊ.

लोक निर्माण विभाग के 12 अभियन्ता निलंबित तथा 47 के विरूद्ध विभागीय जांच

Posted on 10 January 2018 by admin

लोक निर्माण विभगा में 105 अभियन्ताओं के विरूद्ध कार्यवाही

गड्ढ़ा मुक्ति के कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं -केशव प्रसाद मौर्य
लखनऊः 09 जनवरी, 2018

लोक निर्माण विभाग में गड्ढ़ा मुक्ति योजना के अन्तर्गत कराये गये कार्यों के सत्यापन में पायी गयी कमियों एवं असन्तोषजनक कार्यों के लिये उत्तरदायी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की गयी है प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि राज्य के सभी 75 जिलों में गड्ढा मुक्ति योजना के अन्तर्गत 20-20 मार्गों पर कराये गये कार्यों का सत्यापन मुख्य अभियन्ता/ अधीक्षण अभियन्ता तथा नोडल अधिकारियों से कराया गया था जिसमें जांच के बाद 18 जिलों के 55 मार्गों पर किये गये कार्य मानक के विपरीत पाये गये।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि असंतोषजनक कार्यों के कारण 20 अधिशाषी अभियन्ता 35 सहायक अभियन्ता तथा 50 अवर अभियन्ता के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गयी। श्री मौर्य ने कहा कि उदासीनता बरतने वाले समस्त अवर अभियन्ताओं को चेतावनी देते हुए दण्डित किया जा चुका है तथा 35 सहायक अभियन्ता व 19 अधिशाषी अभियन्ताओं के विरूद्ध कार्यवाही शासन में विचाराधीन है। उन्होंने बताया कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले अब तक 03 अधिशाषी अभियन्ता, 06 सहायक अभियन्ता तथा 03 अवर अभियन्ता निलम्बित किये जा चुके हैं जबकि नियम-7 के अन्तर्गत 4 अधीक्षण अभियन्ता 13 अधिशाषी अभियन्ता 12 सहायक अभियन्ता तथा 16 अवर अभियन्ताओं के विरूद्ध विभागीय जांच की जा रही है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in