मिर्जापुर डायट के प्राचार्य निलम्बित

Posted on 10 January 2018 by admin

लखनऊ 09 जनवरी, 2018

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा ने मिर्जापुर डायट के प्राचार्य श्री उदय राज को निलम्बित कर उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्यवाही किये जाने को अनुमोदित कर दिया है। साथ ही अपर निदेशक स्तर के अधिकारी को जांच करने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी फैजाबाद की संस्तुति पर श्री उदयराज को निलम्बित किया गया है। राजकीय बालिका इण्टर कालेज अमानीगंज, फैजाबाद में भवन निर्माण के लिए शासन द्वारा वर्ष 2009-10 में 171.96 लाख रुपये स्वीकृत किये थे, जिसकी सम्पूर्ण धनराशि तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक श्री उदयराज ने जानबूझकर कार्यदायी संस्था से मिलीभगत कर बिना कार्य की प्रगति का अनुश्रवण किये ही उपलब्ध करा दी थी। श्री उदयराज के इस गैर-जिम्मेदाराना उत्तरदायित्व के मद्देनजर निलम्बित कर कठोर अनुशासनिक कार्यवाही किये जाने का निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in