Categorized | लखनऊ.

तथ्यविहिन बयानबाजी कर रहे हैं अखिलेश यादव-मनीष शुक्ला

Posted on 08 January 2018 by admin

अखिलेश यादव का बयान नोएडा के लाखों लोगों का अपमान है।

लखनऊ 08 जनवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को नोएडा को अपशकुन जिला, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे टोल बूथ पर पैसे वसूली के बयान और लालू यादव को निर्दोष बताने पर आड़े हाथो लिया है। प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नोएडा दौरे पर सवाल उठाकर अखिलेश यादव ने नोएडा की जनता का अपमान किया है। प्रदेश प्रवक्ता ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से सवाल किया कि क्या नोएडा उत्तर प्रदेश का भूभाग नहीं है ? क्या सपा नोएडा की जनता से वोट मांगने नहीं जायेगी ? आखिर अखिलेश यादव नोएडा को अपशकुन का स्थान क्यों मानते है ? अखिलेश ने यह बयान देकर नोएडा की लाखों जनता को अपमानित करने का कार्य किया है।
श्री शुक्ला ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री के पद की गरिमा के प्रतिकूल आचरण कर रहे है। अखिलेश यादव प्रदेश की जनता को बताये कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर 20 लाख सेे नीचे की गाड़ियो से टोल टैक्स न वसूलने का कोई सरकारी आदेश उन्होंने मुख्यमंत्री रहते जारी किया था ? जबकि अधूरे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन अखिलेश यादव ने स्वयं किया था। तथा आगरा एक्सप्रेस-वे के टोल प्वाइंट भी उन्ही की योजना के हिस्से है।
श्री शुक्ला ने अखिलेश यादव द्वारा लालूू यादव के साथ अन्याय के बयान पर पूछा अख्लिोश यादव जी बताये कि लालू यादव के साथ अन्याय कौन कर रहा है ? क्या अखिलेश यादव का देश की न्याय व्यवस्था पर से विश्वास उठ गया है ?

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in