Categorized | लखनऊ.

श्री अखिलेश यादव की साइकिल यात्रा ने 5 वर्ष उत्तर प्रदेश की जनता को सताया - डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 08 January 2018 by admin

-योगी नेतृत्व ने भाजपा सरकार भ्रष्टाचार मुक्त तथा अपराधमुक्त उत्तर प्रदेश के लिए ठोस कदम उठाए

- प्रदेश की जनता को सुशासन का स्पर्श हुआ है।

-पुनः स्वप्न में भी कुशासन की तरफ नहीं लौटेगी प्रदेश की जनता

लखनऊ 08 जनवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी ने आज कहा कि 2012 कर समाजवादी साइकिल यात्रा ने 5 वर्षो तक प्रदेश की जनता अपराध व भ्रष्टाचार से त्रस्त रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि अब दोबरा प्रदेश की जनता कुशासन को प्रदेश में स्थान नहीं देगी। भाजपा अध्यक्ष सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की अखिलेश यादव द्वारा पुनः रथ यात्रा बयान पर अपनी टिप्पणी में यह बात कही।
प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश की जनता ने सुशासन, पारदर्शी व्यवस्था, भ्रष्टाचार मुक्त तथा अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश के लिए प्रदेश की बागडोर भाजपा को सौंपी है। अब पुनः स्वप्न में भी प्रदेश की जनता कुशासन की तरफ नहीं लौटेगी। उन्होंने कहा प्रदेश में योगी सरकार प्रदेश की जनता के भरोसे पर पूरी तरह खरी उतरेगी। सरकार की प्राथमिकता लोक कल्याण संकल्प पत्र के एक-एक वायदे को प्राथमिकता के आधार पर साकार करना है। किसानों की समृद्धि तथा कानून के राज की वापसी सरकार की प्रथम प्राथमिकता है। सरकार द्वारा उठाये गए कदमों के क्रियान्वयन से जनता ने सुशासन का स्पर्श किया है। 86 लाख किसानों का ऋण मोचन, गन्ना किसानों का बकाया भुगतान, बन्द पड़ी चीनी मिलों का पुनः चलाने का प्रयास, चीनी मिलो की क्षमता में वृ़िद्ध, नई चीनी मिलो को प्रारम्भ कर गन्ना किसानों को बडी राहत देने का कार्य किया। गेंहूॅ तथा धान की रिकार्ड खरीद तथा उनको किये गए भुगतान के आइने में अखिलेश जी अपनी सरकार का तुलनात्मक चेहरा देखें।
डाॅ0 पाण्डेय ने कहा कि कानून के राज की वापसी के लिए योगी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार में जेल गए अपराधियों तथा पुलिस मुठभेड़ में मारे गए अपराधियों व संगठित अपराध की समाप्ति की दिशा में यूपी कोका विधेयक द्वारा अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश के लिए भारतीय जनता पार्टी की प्रतिबद्धता तथा दृढ़ निश्चय के आइने में श्री अखिलेश जी सपा राज में दंबगों द्वारा किये जा रहे जमीनों पर कब्जे तथा अपराधियों के कारनामों पर नजर डालें।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश जी विपक्षी दलों के साथ 2017 से पहले भी बैठके कर रहे थे, आज भी करें। भाजपा सभी तरह की चुनौतियों का पहले भी स्वागत किया था। आज भी हम अपने संगठन व समर्पित कार्यकर्ता शक्ति तथा अपनी नीतियों कार्यक्रमों एवम् उनके क्रियान्वयन पर भरोसा करते है और किसी भी चुनौती को स्वीकार करते है।
डाॅ0 महेन्द्र पाण्डेय ने कहा भाजपा ने बिना कर्ज लिए 36 हजार करोड़ की किसान ऋणमोचन को क्रियान्वित करके रिकार्ड गेहूॅ-धान खरीद तथा गन्ने का भुगतान करके, प्रधानमंत्री आवास योजना का धन, स्वच्छता मिशन के अन्तर्गत बनाए जा रहे शौचालयों का पैसा सीधे लाभार्थी के बैंक एकाउन्ट में ट्रान्सफर कर भ्रष्टाचार मुक्त उत्तर प्रदेश का उदाहरण प्रस्तुत कर चुकी है। उन्होंने कहा आॅनलाइन टेण्डरिंग प्रणाली को सफलता पूर्वक लागू कर व खनिज लूट को बंद कर खनिज माफियाओं पर शिकंजा कस कर योगी सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त उत्तर प्रदेश की दिशा में मजबूत कदम उठाए है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि योगी सरकार द्वारा जनता को दिए गए वायदों को पूरा होते देख श्री अखिलेश यादव सहित विपक्षी दल के लोगों में घबराहट है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in