Categorized | लखनऊ.

केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री से श्रीमती अनुपमा जायसवाल ने सर्वशिक्षा अभियान का केन्द्रांश जारी करने का अनुरोध किया

Posted on 07 January 2018 by admin

लखनऊः 07 जनवरी, 2018
केन्द्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री, भारत सरकार श्री प्रकाश जावड़ेकर से उत्तर प्रदेश की बेसिक शिक्षा एवं बाल विकास पुष्टाहार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती जायसवाल ने 02 जनवरी, 2018 को नई दिल्ली में मिलकर सर्वशिक्षा अभियान के तहत अवशेष केन्द्रांश की धनराशि को जारी करने का अनुरोध किया।
scan0011 श्रीमती जायसवाल ने उ0प्र0 बेसिक शिक्षा विभाग में गत 9 माह में किए गए सार्थक प्रयासों में ‘माँ समिति’ का गठन करने तथा बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक विद्यालयों को माननीय मंत्रियों/विधायकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा सम्भ्रांत नागरिकों से एक-एक विद्यालय गोद लेते हुए माॅडल स्कूल बनाने के लिए की गई अपील के विषय में केन्द्रीय मंत्री को अवगत कराया। उन्होंने अवगत कराया कि प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को यूनिफार्म एवं जूता-मोजा, स्कूल बैग, समय से शत-प्रतिशत वितरित किया जा चुका है। प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को मोबाइल नम्बर तथा आधार कार्ड से जोड़ने तथा अध्यापकों की उपस्थिति सुनिश्चित किए जाने के सम्बन्ध में निर्देश दिए गए है।
राज्यमंत्री श्रीमती जायसवाल ने बताया कि उ0प्र0 में बेसिक शिक्षा विभाग में किए गए सार्थक प्रयासों को भारत सरकार के मंत्री श्री जावड़ेकर जी ने सराहना की है तथा केन्द्रीय मंत्री ने 15 जनवरी 2018 को होने वाली सेन्ट्रल एडवाईजरी बोर्ड आफ एजुकेशन की 65वीं बैठक में उपस्थित होकर उ0प्र0 बेसिक शिक्षा विभाग की गुणवत्ता को सुधारने हेतु व अन्य सुझाव दिए जाने के निर्देश दिए गए है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in