Categorized | लखनऊ.

राज्यसभा उम्मीदवार हरदीप सिंह पुरी के नामांकन प्रपत्र जांच में वैध

Posted on 06 January 2018 by admin

लखनऊ 06 जनवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य उम्मीदवार केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा प्रत्याशी के रूप में दाखिल चारों सैट जांच में सही पाए गए।
भाजपा प्रत्याशी के रूप में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य नामांकन के दौरान केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने चार सैटो में नामांकन दाखिल किया था। नामांकन की अंतिम तिथि तक किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन नहीं किया है। निर्वाचन आयोग के अधिकारी रमेश चन्द्र राय एवं रत्नेश सिंह की उपस्थिति में श्री हरदीप सिंह के चारों नामांकन सैटो की जांच की गई, जिसमें चारों सैट सही पाए गए। भाजपा प्रत्याशी की ओर से नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना एवं प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर जांच के समय उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in