Categorized | लखनऊ.

हज समिति कार्यालय की रंगाई-पुताई व अनुरक्षण कार्य में लापरवाही पर ठेकेदार के विरूद्ध कार्यवाही

Posted on 06 January 2018 by admin

लखनऊः 06 जनवरी, 2018
उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति कार्यालय की रंगाई-पुताई व अनुरक्षण के कार्य में ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरतने पर राज्य हज समिति के सचिव व कार्यपालक अधिकारी श्री आर0पी0 सिंह ने इसका तत्काल संज्ञान लेकर दिये गये निर्देशों के अनुसार कार्य में सुधार कराने के साथ ही सम्बन्धित ठेकदार के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं।
श्री सिंह ने बताया कि विधान सभा मार्ग स्थित उ0प्र0 राज्य हज समिति कार्यालय की रंगाई पुताई एवं अनुरक्षण का कार्य हज समिति द्वारा ठेकेदार के माध्यम से पूर्व में दिये गये निर्देशों के अनुसार कराया जा रहा था, जिसमें लापरवाही बरती जा रही थी। इसके बारे में कतिपय समाचार पत्रों में खबरे भी प्रकाशित हुई थीं। इसी परिप्रेक्ष्य में उन्होंने मौके पर जाकर कार्य का निरीक्षण किया और पाया कि जो कलर बाउण्ड्रीवाल का करने के निर्देश दिये गये थे उसमें लापरवाही बरती गयी और निर्देशों के विपरीत कलरिंग को कुछ अधिक गाढ़ा कर दिया गया। उन्होंने इसे तत्काल रोक दिया और निर्देशों के अनुसार ही बाउण्ड्रीवाल की रंगाई-पुताई व अनुरक्षण का कार्य कराने के निर्देश सम्बन्धित को दिये।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in