Categorized | लखनऊ.

प्रदेश के 12 जनपदों में कम्बल वितरण एवं अलाव जलाने हेतु 2 करोड़ 37 लाख 50 हजार रुपये स्वीकृत

Posted on 06 January 2018 by admin

प्रदेश में हो रही अत्यधिक ठण्ड एवं शीतलहर से निराश्रित, असहाय, गरीब एवं कमजोर वर्ग के व्यक्तियों को राहत पहंुचाने के लिए प्रदेश सरकार ने 12 जनपदों में कम्बल वितरण तथा अलाव जलाने हेतु 02 करोड़ 37 लाख 50 हजार रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
राजस्व विभाग के विशेष सचिव एवं राहत आयुक्त श्री संजय कुमार द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि 12 जनपदों के गृहविहीन/निराश्रित/असहाय एवं कमजोर वर्ग के व्यक्तियों को अत्यधिक ठण्ड एवं शीतलहर से बचाव हेतु जनपद एटा को कम्बल वितरण हेतु 15 लाख रुपये एवं अलाव जलाने हेतु 1.50 लाख रुपये, अम्बेडकर नगर को कम्बल वितरण हेतु 25 लाख रुपये एवं अलाव जलाने हेतु 2.50 लाख रुपये, महोबा को कम्बल वितरण हेतु 15 लाख रुपये, गोण्डा को कम्बल वितरण हेतु 20 लाख रुपये, फिरोजाबाद को कम्बल वितरण हेतु 25 लाख रुपये एवं अलाव जलाने हेतु 2.50 लाख रुपये, शाहजहांपुर को कम्बल वितरण हेतु 25 लाख रुपये, मेरठ को अलाव जलाने हेतु 1.50 लाख रुपये, कानपुर नगर को कम्बल वितरण हेतु 20 लाख रुपये एवं अलाव जलाने हेतु 02 लाख रुपये, सोनभद्र को कम्बल वितरण हेतु 15 लाख रुपये, श्रावस्ती को कम्बल वितरण हेतु 15 लाख रुपये, लखनऊ को कम्बल वितरण हेतु 25 लाख रुपये एवं अलाव जलाने हेतु 2.50 लाख रुपये तथा देवरिया जनपद को कम्बल वितरण हेतु 25 लाख रुपये स्वीकृत किये गये हैं।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in