Categorized | लखनऊ.

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से मिलकर श्रीमती अनुपमा जायसवाल ने प्रदेश में चल रही विभिन्न योजनाओं का केन्द्रांश जारी करने का अनुरोध किया

Posted on 06 January 2018 by admin

प्रदेश में महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार कार्यक्रमों को मिलेगी तेजी -श्रीमती अनुपमा जायसवाल
लखनऊः 06 जनवरी, 2018
प्रदेश की बेसिक शिक्षा एवं बाल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती अनुपमा जायसवाल ने 02 जनवरी 2018 को नई दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार, श्रीमती मेनका गांधी से मिलकर महिला एवं बाल विकास विभाग में ‘‘सबला योजना’’ सहित प्रदेश में संचालित महत्वपूर्ण एवं अन्य जनोपयोगी कार्यक्रमों से संबंधित लम्बित प्रस्तावों पर वित्तीय स्वीकृति जारी करने का अनुरोध किया।
scan0010उक्त अवसर पर केन्द्रीय मंत्री से मिलकर श्रीमती अनुपमा जायसवाल ने महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग में सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित कराये जाने, आंगनबाड़ी केन्द्रो को सुचारू रूप से संचालन करने एवं मातृ समितियों का गठन कर आंगनबाड़ी केन्द्रों की क्रिया-कलापों का प्रत्येक माह की 10 तारीख को समीक्षा करने के विषय में अवगत कराया। उन्होंने आईसीडीएस कार्यक्रम के अन्तर्गत लाभार्थियों के सर्वे/सत्यापन कराने, बच्चों के अभिभावकों के मोबाइल नम्बर व आधार कार्ड के अंकित कराये जाने की भी जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि 20 जनपदों की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट फोन दिए जाने की कार्यवाही की गई है। भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराये गए साफ्टवेयर पर माॅनीटरिंग करने की कार्यवाही की जा रही है।
श्रीमती जायसवाल ने बताया कि प्रदेश में 24 व 27 अक्टूबर को वजन दिवस आयोजित किया गया। जिसमें कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन किया गया है। प्रदेश के 39 जनपदों में ‘‘सबरी संकल्प अभियान’’ चलाकर कुपोषित/अतिकुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास कार्यक्रमों के प्रदेश में सफल क्रियान्वयन पर केन्द्रीय मंत्री श्रीमती गांधी ने सराहना की। श्रीमती जायसवाल ने बताया कि भारत सरकार द्वारा प्रदेश के 50 जनपदों में सबला योजना के विस्तार की स्वीकृति केन्द्रीय मंत्री द्वारा दी गई है। प्रदेश में महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार कार्यक्रमों में तेजी लाने के लिए उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से विभिन्न योजनाओं में लम्बित वित्तीय स्वीकृति को जारी करने का अनुरोध किया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in