Categorized | लखनऊ.

रात के अंधरे में प्रदर्शन विपक्ष की साजिश - राकेश त्रिपाठी

Posted on 06 January 2018 by admin

लखनऊ 06 जनवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी ने सपा द्वारा किसानों के लिए घड़ियाली आंसू बहाने से पहले अपने कार्यकाल के कारनामों का अध्ययन करने की नसीहत दी। प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार ने पहली बार बाजार हस्तक्षेप योजना के अन्तर्गत किसानों का आलू क्रय करने की योजना लागू की। सरकार ने शीतगृहों की संख्या बढ़ाकर भण्डारण क्षमता को बढ़ाया है। जिससे आलू किसानों की उपज का मूल्य पहले से कही ज्यादा मिल रहा है। किसान स्वाभिमानी होता है वह रात के अंधरे में प्रदर्शन नहीं करता है यह विपक्ष की साजिश है।
प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि योगी सरकार ने गेहूॅ खरीद, धान खरीद, गन्ना खरीद और दलहन खरीद के साथ ही आलू खरीद की व्यवस्था की है। भाजपा सरकार ने पहली बार आलू का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया और उपज को खरीदने के लिए किसानों को आश्वस्त किया है। विगत वर्षो में कोल्डस्टोरेज की संख्या 1649 थी और भण्डारण क्षमता 124.94 लाख मीट्रिक टन थी तो अब भण्डारण क्षमता बढ़कर 142.18 लाख मीट्रिक टन हुई है। यह आलू किसानों के हित में भाजपा सरकार की शुरूआती बड़ी पहल है।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि योगी सरकार का पहला वर्ष पूर्ण रूप से किसानों को समर्पित रहा है। किसान कर्जमाफी, रिकार्ड गेहूॅ और धान की खरीद, गन्ना किसानों का भुगतान, भाजपा सरकार ने किसान हित में अभूतपूर्व कार्य किए सपा सरकार की चीनी मिलों से सांठ-गांठ पर हाईकोर्ट को भी फटकारना पड़ा था, किसान बदहाल था। आज भाजपा सरकार किसान-नौजवान की अर्थिक उन्नति के काम में जुटी है। आलू किसानों की उपज को पूर्वोत्तर तथा दक्षिण के राज्यों में भी बाजार उपलब्ध कराने को सरकार प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री जी ने समर्थन मूल्य बढ़ाने के भी संकेत दिए है। विपक्ष की हताशा, निराशा ने उसे ओछे हथकण्डो के लिए विवश किया है। विपक्ष द्वारा प्रायोजित प्रदर्शन दिशाहीन, मुद्दा विहीन राजनीति है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in