राजस्थान के राज्यपाल श्री कल्याण सिंह का जन्म दिवस

Posted on 05 January 2018 by admin

राज्यपाल ने सादगी से मनाया जन्म दिन
86 साल के हुए राज्यपाल श्री कल्याण सिंह
-
003जयपुर, 05 जनवरी। राजस्थान के राज्यपाल श्री कल्याण सिंह ने शुक्रवार को अपना जन्म दिन लखनऊ स्थित अपने आवास पर अपार जन समूह के साथ सादगी से मनाया। राज्यपाल श्री सिंह को उनके जन्म दिवस की 86वीं वर्षगाठ पर बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का प्रातः से देर सायं तक तांता लगा रहा। राज्यपाल श्री सिंह ने जल्दी सुबह से ही दूरभाष पर और व्यक्तिशः जन्म दिवस की बधाई स्वीकार कीं और बधाई देने वालों का आभार व्यक्त किया।
राज्यपाल श्री सिंह ने शुक्रवार को प्रातः लखनऊ में अपने परिजनों, मित्रों व शुभचिंतकों सहित गायत्री परिवार द्वारा आयोजित हवन यज्ञ में भाग लिया। दोपहर में उन्होंने केक काटा। श्री सिंह के पुत्र एवं सांसद श्री राजवीर सिंह व पुत्रवधू श्रीमती प्रेमलता ने माला पहनाकर राज्यपाल श्री सिंह को जन्म दिन पर बधाई दी। इस मौके पर राज्यपाल श्री सिंह के पौत्र व उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री श्री संदीप कुमार सिंह व अन्य परिजन और बड़ी संख्या में प्रशंसक मौजूद थे। 004005
राज्यपाल श्री कल्याण सिंह को दूरभाष पर शुक्रवार को प्रातः राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने जन्म दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने राज्यपाल श्री सिंह के लखनऊ स्थित निवास पर जाकर पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्म दिवस की बधाई दी। केन्द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह, राजस्थान की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ ने दूरभाष पर राज्यपाल श्री सिंह को जन्म दिवस पर बधाई दी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य व श्री दिनेश शर्मा ने राज्यपाल श्री सिंह को पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई दीं। विभिन्न राज्य के राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों, केन्द्र सरकार के मंत्रीगण, उत्तर प्रदेश व राजस्थान सरकार के मंत्रीगण ने भी राज्यपाल श्री सिंह को जन्म दिवस की शुभकामनाएं दीं। वरिष्ठ राजनितिज्ञ श्री लालजी टण्डन, श्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय सहित उत्तर प्रदेश के अनेक जनप्रतिनिधिगण ने राज्यपाल श्री सिंह को उनके निवास पर पहुँचकर शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल श्री सिंह के निवास पर हजारों की संख्या में आमजन भी पहुँचे और बधाई दीं। इस मौके पर उत्तर प्रदेश शासन के भारतीय प्रशासनिक सेवा व भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारीगण भी बहुतायात संख्या में राज्यपाल श्री सिंह को बधाई देने पहुँचे। राजस्थान राजभवन के अधिकारीगण व कर्मचारीगण और राजस्थान के राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतिगण ने भी राज्यपाल श्री सिंह को जन्म दिवस की शुभकामनाएं दीं।006007
उत्तर भारत दर्पण विशेषांक की प्रति भेंट - राज्यपाल श्री कल्याण सिंह के जन्म दिवस पर प्रकाशित उत्तर भारत दर्पण पत्रिका की प्रथम प्रति सम्पादक श्रीमती रीता दीक्षित ने राज्यपाल को भेंट की। लखनऊ से प्रकाशित उत्तर भारत दर्पण पत्रिका की सम्पादक श्रीमती रीता दीक्षित ने राज्यपाल श्री कल्याण सिंह को उनके जन्म दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in