Categorized | लखनऊ.

युवाओं की दिलों-जुबां पर राज कर रहे मोदी-योगी - राकेश त्रिपाठी

Posted on 04 January 2018 by admin

लखनऊ 04 जनवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने सोशल मीडिया साईट फेसबुक द्वारा जारी रिपोर्ट में सर्वाधिक चर्चित व लोकप्रिय सूची में शीर्ष स्थान पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के होने पर हर्ष जताया। श्री त्रिपाठी ने कहा फेसबुक की रिपोर्ट में राजनीतिक दलों की सूची में भाजपा का शीर्ष पर होना देश का मूड बता रहा है। भारत में लगभग 11.5 करोड़ फेसबुक यूजर्स है जो अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा हैं। फेसबुक का उपयोग करने वालों में सबसे बड़ी संख्या युवाओं की है और इन युवाओं में भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता लगातार नम्बर वन बनी हुई है।
श्री त्रिपाठी ने कहा मुख्यमंत्रियों की सूची में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम सबसे पहले आना सुखद है और यह सिद्ध करता है कि योगी आदित्यनाथ जी ‘‘यूथ आइकाॅन’’ के रूप में उभर कर सामने आए हंै। योगी आदित्यनाथ जी को आज पूरे देश के युवा देखना और सुनना चाहते हैं। केरल, गुजरात, कर्नाटक के अलावा देश के अन्य राज्यों में योगी आदित्यनाथ जी के प्रवास के समय जनता ने सीधा जुड़ाव महसूस किया है। कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर सख्त रवैये के कारण युवाओं में योगी आदित्यनाथ जी की साख और बढ़ी है। उत्तर प्रदेश के बदलते चेहरे से युवा जोश और उत्साह में है। देश के सबसे बड़े राज्य में इन्वेसटर्स समिट को लेकर युवा रोजगार के अवसरों को लेकर उत्साहित और आशान्वित हैं। फेसबुक की यह रिपोर्ट राहुल-अखिलेश सहित अन्य राजनीतिक दलों के लिए आईना हैं। यह रिपोर्ट बताती है कि जो जनहित की बात करेगा वही दिलों पर राज करेगा। जातीय-मजहबी राजनीति पर विकासपरक राजनीति भारी है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in