Categorized | लखनऊ.

जनपद सम्भल में 150 आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों के निर्माण हेतु 03 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

Posted on 03 January 2018 by admin

लखनऊः 03 जनवरी, 2018
प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण के लिए वित्तीय वर्ष 2017-18 के आय-व्ययक में प्राविधानित 154 करोड़ रुपये के सापेक्ष जनपद सम्भल में 150 आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों के निर्माण हेतु 03 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह धनराशि 02 लाख रुपये प्रति आंगनबाड़ी केन्द्र निर्माण की दर से स्वीकृत की गयी है।
बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा जारी शासनादेश में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि निर्माण कार्यों के सम्बन्ध में वित्तीय एवं भौतिक प्रगति तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समयावधि में पूर्ण करा ली जाये।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in