Categorized | लखनऊ.

स्वाती सिंह ने जिला जेल और नारी बंदी निकेतन में बांटे कम्बल

Posted on 03 January 2018 by admin

लखनऊ 03 जनवरी , 2018

प्रदेश की महिला एवं परिवार कल्याण, मातृ-शिशु कल्याण, बाढ़ नियंत्रण, कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार, एन.आर.आई. राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती स्वाती सिंह ने आज लखनऊ में नारी बंदी निकेतन तथा जिला कारागार में बंद सजायाफ्ता एवं विचाराधीन कैदियों को सर्दी से बचाव हेतु कम्बल वितरित किए। प्रदेश में शीत के तीव्र प्रभाव को देखते हुए उ0प्र0 सरकार द्वारा जनहित में गरीब, आश्रयहीन तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क कम्बल वितरित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती स्वाती सिंह ने जेल में बंद कैदियों को सर्दी से बचाव के लिए 1800 कम्बल वितरित किए।
श्रीमती स्वाती सिंह ने जेल में कैदियों की व्यवस्थाओं, महिला कैदियों को सजा के दौरान रोजगारपरक प्रशिक्षण आदि की जानकारी भी ली। वरिष्ठ जेल अधीक्षक जिला कारागार, श्री पी0एन0 पाण्डेय तथा जेल अधीक्षक नारी बंदी निकेतन एवं आदर्श कारागार श्री आर0एन0 पाण्डेय ने उपलब्ध व्यवस्थाओं के तहत कैदियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण के बारे में मंत्री जी को अवगत कराया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक श्री पी.एन. पाण्डेय ने प्रदेश की जेलों में क्षमता से अधिक कैदियों के होने से मूलभूत आवश्यकताओं की आपूर्ति में उत्पन्न हो रही कठिनाइयों से मंत्री जी को अवगत कराया तथा कैदियों को कम्बल उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in