Categorized | लखनऊ.

केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा सदस्य के लिए नामांकन किया

Posted on 03 January 2018 by admin

photo_21सुरेन्द्र अग्निहोत्री,लखनऊ. आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी ने प्रदेश की एक राज्यसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बीजेपी कैंडिडेट के रूप में नॉमिनेशन फाइल किया है। नॉमिनेशन करने के पहले हरदीप सिंह पुरी बीजेपी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। उसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ पैदल ही विधानसभा में नॉमिनेशन करने पहुंचे।इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समेत कई योगी कैबिनेट के कई मंत्री भी शामिल रहे। आपको बता दें कि बीजेपी कार्यालय से विधानसभा की दूरी लगभग 70 मीटर है। योगी हरदीप पुरी के साथ पैदल ही वहां पहुंचे। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश कार्यालय अपनी गाड़ी से पहुंचे थे।photo_3
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- “मनोहर पार्रिकर के इस्तीफा देने के बाद सीट खाली हुई थी। उसी खाली सीट पर आज नामांकन किया गया है। हरदीप सिंह पुरी एक योग्य व्यक्ति हैं लंबे समय से प्रशासनिक सेवाओं में रहे हैं। उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट के लिए इनको उम्मीदवार बनाया गया था।”भाजपा प्रदेश मुख्यालय के माधव सभागार में प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं डाॅ0 दिनेश शर्मा ने केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को माला पहिनाकर शुभकामनाएं दी। प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, राकेश त्रिवेदी, बाबूराम निषाद, प्रकाश शर्मा, राम नरेश रावत, प्रदेश महामंत्री विद्या सागर सोनकर, प्रदेश मंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला, शंकर गिरि, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, प्रदेश सहमुख्यालय प्रभारी अतुल अवस्थी एवं चैधरी लक्ष्मण सिंह, श्यामनंदन सिंह, विंध्यवासिनी कुमार ने प्रदेश मुख्यालय में केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को नामांकन से पूर्व शुभकामनाएं दी।
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ विधानसभा के सेंट्रल हाॅल में पहुॅच कर केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने चार सैट में राज्यसभा सदस्य के लिए नामांकन दाखिल किया। राज्यसभा सदस्य पद हेतु केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नामांकन में प्रदेश सरकार के मंत्री एवं भाजपा विधायक प्रस्तावक के रूप में साथ रहे। प्रदेश सरकार के मंत्री एवं भाजपा विधायक सुरेश कुमार खन्ना, सतीश महाना, धर्मपाल सिंह, मुकुट बिहारी वर्मा, आशुतोष टण्डन, ब्रजेश पाठक, अर्चना पाण्डेय, स्वामी प्रसाद मौर्य, अनिल राजभर, उपेन्द्र तिवारी, राजेश अग्रवाल, रीता बहुगुणा जोशी, जय प्रताप सिंह, रमापति शास्त्री, सत्यदेव पचैरी, डाॅ0 मुकेश चन्द्र वर्मा, लक्ष्मी नारायण, दारा सिंह चैहान, रणवेन्द्र प्रताप सिंह, बलदेव सिंह ओलख, सुशील सिंह, वीरेन्द्र सिंह सिरोही, राजीव कुमार सिंह, अतुल गर्ग, सुरेश कुमार, विकास गुप्ता, डाॅ0 मुकेश चन्द्र वर्मा, संजय प्रताप जायसवाल, रविकुमार सोनकर, जय प्रकाश निषाद, योगेन्द्र उपाध्याय, अजय कुमार सिंह, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, ब्रजेश कुमार प्रजापति, गिरीश चन्द्र यादव, डाॅ0 नीरज बोरा, संजय गंगवार दयाराम चैधरी, आशीष कुमार सिंह, आदि प्रस्तावक के रूप में साथ रहे।
इसके साथ ही प्रदेश सरकार के मंत्री डाॅ0 महेन्द्र सिंह, सुरेश राणा, चेतन चैहान, सुरेश पासी, आदि नामांकन के दौरान साथ रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in