Categorized | लखनऊ.

केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी 3 जनवरी को राज्यसभा सदस्य के लिए नामांकन करेंगे

Posted on 02 January 2018 by admin

प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ रहेंगे साथ

लखनऊ 02 जनवरी 2018, केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी राज्यसभा सदस्य पद के लिए 3 जनवरी को करेंगे नामांकन। प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित प्रदेश सरकार के मंत्री एवं संगठन पदाधिकारियों की उपस्थिति में करेंगे नामांकन।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी 03 जनवरी को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के लिए नामाकंन करेंगे। श्री राठौर ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा एवं केशव प्रसाद मौर्य सहित मंत्री एवं पार्टी पदाधिकारी नामांकन के लिए भाजपा प्रदेश मुख्यालय से सुबह 10.30 बजे साथ चलेंगे। सुबह 11 बजे केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी नामांकन करेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in