Categorized | लखनऊ.

जिला उद्योग बन्धु की बैठक सम्पन्न

Posted on 30 December 2017 by admin

सम्बन्धित विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर समस्याओं का निराकरण करायें-जिलाधिकारी
लखनऊ-30 दिसम्बर 2017, जिलाधिकारी श्री कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक डा0ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम सभागार में सम्पन्न हुयी। बैठक में जिलाधिकारी ने ऐसे प्रकरणों यथा औद्योगिक क्षेत्र चिनहट के इन्टरनल/ एक्सटर्नल डेªनेज सिस्टम बनाने, अमौसी इण्डस्ट्रीयल एरिया में अमौसी रेलवे स्टेशन से कानपुर रोड को जोड़ने वाली सड़क के शेष भाग का कार्य व औद्योगिक क्षेत्र अमौसी से गुजर रही नहर के किनारे बनी हुयी सड़क के चैड़ीकरण का कार्य एवं तुलसीदास मार्ग हरदोई रेलवे क्रासिंग से हैदरगंज चैराहे तक सड़क चैड़ी करवाने का कार्य जिनमें बजट प्राप्त न होने के कारण कार्य प्रारम्भ नहीं हो सका, जिसके सम्बन्ध में सम्बन्धित विभाग के बैठक में उपस्थित अधिकारियों को तत्काल समन्वय बनाकर बजट प्राप्त कर कार्य प्रारम्भ कराने के निर्देश दिए ।
उद्यमियों द्वारा टैªफिक जाम व अतिक्रमण के सम्बन्ध में समस्यायें उठायी गयी, जिसके क्रम में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि नगर निगम, यातायात विभाग व सम्बन्धित विभागों के अधिकारी 2़-15 जनवरी के मध्य आपसी समन्वय बनाकर फोर्स के साथ अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करायें। जगजीवन राम उपरिगामी सेतु से लेकर हैदरगंज तिराहे तक के जाम की समस्या के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश किये कि मेडिकल कालेज तिराहे से आलमबाग चैराहे तक फ्लाईओवर बनाए जाने के सम्बन्ध में सेतु निगम से तकनीकी फीजिबिलिटी रिपोर्ट प्राप्त की जाय एवं यदि यह प्रस्ताव तकनीकी रूप से उपयुक्त है, तो बजट प्राप्त कर फ्लाईओवर बनाया जाय। जिलाधिकारी द्वारा उद्यमियों को अवगत कराया गया कि उत्तर प्रदेश औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति-2017 जारी की गयी है, एवं इसके शासनादेश को भी निर्गत कर दिया गया है, इसी प्रकार सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन नीति-2017 भी प्रख्यावित कर दी गयी है, एवं 10 दिनों के अन्दर इसके शासनादेश भी निर्गत कर दिए जाएगें।
जिलाधिकारी द्वारा आवहान किया गया कि उद्यमी इन नीतियों का अध्ययन करें एवं अधिकाधिक निवेश प्रस्ताव उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, लखनऊ को उपलब्ध करायें। बैठक में औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों व समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें। बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग श्री सर्वेश्वर शुक्ला द्वारा किया गया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in