Categorized | लखनऊ.

आयोग द्वारा मांगी गई सूचनाओं को निर्धारित प्रारूप में ही प्रेषित करें -मण्डलायुक्त

Posted on 30 December 2017 by admin

लखनऊ-30 दिसम्बर 2017, मण्डलायुक्त श्री अनिल गर्ग की अध्यक्षता में मा0 प्रोफेसर डा0 रामशंकर कठेरिया अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग द्वारा 08 जनवरी 2018 को आयोजित होने वाली मण्डलीय समीक्षा बैठक की तैयारियों के सम्बन्ध में मण्डल के समस्त जनपदों के अपर जिलाधिकारियों के साथ मण्डलायुक्त सभागार में एक बैठक सम्पन्न हुई।
मण्डलायुक्त ने मण्डल के समस्त जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि मा0 आयोग द्वारा जो सूचनायें मांगी गई है उनको निर्धारित प्रारूप में ही प्रेषित करेंगे और इस बात का भी ध्यान रखेंगे कि कोई भी सूचना अधूरी न हो तथा तथ्यों के विपरीत न हों।
मण्डलायुक्त ने कहा कि मा0 आयोग द्वारा मांगी गई सूचनाओं को प्रेषित करने की जिम्मेदारी जनपदों के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक व सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों की होगी। उन्होने बताया कि इस समीक्षा बैठक का आयोजन जिलाधिकारियों के कार्यालय सभागार में होगी। बैठक में जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी तथा अन्य विभागों के सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
मण्डलायुक्त ने मण्डल के समस्त जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि वह अपने अपने जनपदों के सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्धारित प्रारूप में सूचनाए एकत्र करवाकर उनकी बुकलेट तैयार कर लें तथा उसकी एक प्रति मण्डलायुक्त कार्यालय में भी उपलब्ध करवा दें।
बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन श्री रणविजय यादव, संयुक्त विकास आयुक्त श्री आर0सी0पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन लखनऊ श्री श्रीप्रकाश गुप्ता, सहित मण्डल के समस्त जनपदों के अपर जिलाधिकारी, उप निदेशक अल्प एवं सांख्यिकी श्री विनोद कुमार सिंह सहित सम्बन्धित विभागों के मण्डल स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in