Categorized | लखनऊ.

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में लखनऊ महोत्सव समिति की बैठक सम्पन्न

Posted on 28 December 2017 by admin

लखनऊ-28 दिसम्बर 2017, जिलाधिकारी श्री कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में आगामी लखनऊ महोत्सव-2017-18 का आयोजन उ0प्र0 दिवस के अवसर पर दिनांक 24 जनवरी 2018 से किया जाना प्रस्तावित है। लखनऊ महोत्सव-2017-18 की तैयारियों के सम्बन्ध में लखनऊ महोत्सव समिति की बैठक जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय में सम्पन्न हुई। इस वर्ष लखनऊ महोत्सव 2017-18 का आयोजन उ0प्र0 दिवस के अवसर पर अवध शिल्प ग्राम निकट शहीद पथ में प्रातः 11 बजे से प्रारम्भ होकर रात्रि 8-00 बजे तक किया जाना प्रस्तावित है।
जिलाधिकारी ने बताया कि लखनऊ महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में जहां एक ओर देश के ख्याति प्राप्त कलाकारों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेगे वहीं शास्त्रीय गायन के लब्ध प्रतिष्ठित कलाकारो द्वारा भी प्रस्तुत दी जायेगी। इसके अतिरिक्त कवि सम्मेलन, मुशायरे में विख्यात कवियों/शायरों का आमंत्रित किया जायेगा। उन्होने बताया कि लखनऊ महोत्सव में नवोदित स्थानीय कलाकारों को प्रत्येक सांस्कृतिक संध्या में मुख्य कार्यक्रमों से पहले महोत्सव मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर पा्रप्त होगा। उन्होने बताया कि महोत्सव स्थल को विभिन्न जोनो में बाटा गया है। प्रदर्शनी के शिल्प मेले मे राष्ट्रीय/राज्य पुरस्कार प्राप्त शिल्पियों को स्टाल आवंटित किये जायेगें।
जिलाधिकारी ने लखनऊ महोत्सव-2017-2018 के थीम के निर्धारण के सम्बन्ध में कहा कि उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक समागम, गंगा जमुनी समागम माटी का सुगन्ध व लखनऊ महोत्सव, संस्कृति का समागम नामक थीम प्रस्तावित है जिस पर शीध्र निर्णय ले लिया जायेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि लखनऊ महोत्सव में 300 वाणिज्यक स्टाल, खुला स्थान, 80 पवेलियन, 16 व्यंजन स्टाल, 05 क्यास्क (काफी, आईस्क्रीम,भेलपूरी इत्यादि) 50 टेबल हेतु स्थान, आटो जोन एवं बच्चों के मनोरंजन हेतु फन जोन में झूले भी स्थापित किये जायेंगे। उन्होने बताया कि वााणिज्य स्टालों में प्रमुख वाणिज्यक संस्थाओं द्वारा विभिन्न उत्पादों एवं विक्रय एवं प्रदर्शन किया जायेगा तथा पवेलियन में सूचना विभाग, पयर्टन विभाग, एन0बी0आर0आई0, सूडा0 आदि के अतिरिक्त उद्योग एवं टेलीकाम सेक्टर के विभिन्न कारपरेट संस्थाओं के भी पवेलियन स्थापित की जायेगें।
उन्होंने महोत्सव स्थल तक ले जाने वाली सिटी बसों के टिकटों के साथ लखनऊ महोत्सव के टिकटों की बिक्री के पुराने अनुभव को उपयोगी पाते हुए उसे पुनः इस वर्ष अपनाये जाने के निर्देश दिये है। जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह अपने अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं/कार्यक्रमो से सम्बन्धित स्टाल लगायेंगे। जिलाधिकारी ने लखनऊ महोत्सव स्थल में पेयजल, विद्युत, सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन, सिक्योरिटीगार्ड, सफाई एवं सुलभ प्रसाधन/शौचालय के लिए सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि समय से सभी व्यवस्थाएं कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने बताया कि महोत्सव परिसर में अस्थायी कन्ट्रोलरूम भी बनाया जायेगा और प्रवेश टिकट की दर में कोई बढोत्तरी नही की जायेगी। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी महोत्सव स्थल तक परिवहन व्यवस्था कराये जाने के निर्देश दिये है।
बैठक में लखनऊ महोत्सव 2017-18 के लखनऊ महोत्सव के ले-आउट, इवेन्ट आयोजन , पतंग प्रतियोगिता, युवा महोत्सव, विन्टेज कार रैली, राइफल शूटिंग, नाट्य समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मुख्य कलाकार, स्थानीय कलाकार, कवि सम्मेलन/मुशायरा, मुख्य सांस्कृतिक पण्डाल में प्रवेश शुल्क की व्यवस्था पर विचार विमर्श, स्टाल, पवेलियन, क्यास्क आदि के किराया निर्धारण, उपसमितियों का गठन, महोत्सव के प्रचार हेतु इलैक्ट्रानिक मीडिया, वेबसाइट को अद्यतन किया जाना, महोत्सव स्थल तक परिवहन व्यवस्था, यातायात व्यवस्था तथा पार्किंग व्यवस्था, के आयोजन पर विचार किया गया।
इस अवसर पर समस्त अपर जिलाधिकारी,, क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी श्री आर0पी0यादव, नगर निगम, पुलिस लोक निर्माण विभाग, सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in