Categorized | लखनऊ.

निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

Posted on 28 December 2017 by admin

लखनऊ- 28दिसम्बर 2017, जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कौशलराज शर्मा ने बताया कि विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2016 एवं 2017 की भांति विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2018 के भी समस्त कार्यो को समयबद्ध रूप् से सम्पनन कराने हेतु विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 168-मलिहाबाद (अ0जा0) हेतु अपर जिलाधिकारी भू अर्जन प्रथम लालबाग लखनऊ को नोडल अधिकारी बनाया गया है। विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 169-बी0के0टी0 हेतु अपर जिलाधिकारी भू अर्जन द्वितीय कलेक्टेªट लखनऊ को नोडल अधिकारी बनाया गया है। विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 170-सरोजनीनगर हेतु अपर जिलाधिकारी नगर पूर्वी लखनऊ को नोडल अधिकारी बनाया गया है। विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 171-लखनऊ पश्चिम हेतु अपर जिलाधिकारी नगर पश्चिमी लखनऊ को नोडल अधिकारी बनाया गया है। विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 172-लखनऊ उत्तर हेतु नगर मजिस्टेªेट लखनऊ को नोडल अधिकारी बनाया गया है। विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 173-लखनऊ पूर्व हेतु अपर जिलाधिकारी ट्रान्स गोमती लखनऊ को नोडल अधिकारी बनाया गया है। विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 174-लखनऊ मध्य हेतु अपर जिलाधिकारी वित एवं राजस्व लखनऊ को नोडल अधिकारी बनाया गया है। विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 175-लखनऊ कैन्टोमेन्ट हेतु अपर जिलाधिकारी आपूर्ति लखनऊ को नोडल अधिकारी बनाया गया है तथा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 176-मोहनलालगंज (अ0जा0) हेतु उप संचालक चकबन्दी लखनऊ को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया गया कि वे भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये आदेशों/निर्देशो का अपने आवंटित विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में प्रभावी एवं समययबद्ध रूप से क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in