Categorized | लखनऊ.

पूर्व सीएम के ट्वीट का करारा जवाब दिया बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल ने

Posted on 27 December 2017 by admin

लखनऊ. इन दिनों यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव सोशल मीडिया में पहले की अपेक्षा ट्विटर को ज्यादा एक्टिव हो गए हैं। बीते एक हफ्ते में अखिलेश ने एक बाद एक ट्वीट कर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। वहीं, यूपी की बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल ने उनके एक ट्वीट का करारा जवाब दिया। सोशल मीडिया पर ट्वीट वॉर देखने को मिल रही है। अखिलेश यादव के ट्विटर हैंडल से 27 दिसंबर 2017 को बीजेपी सरकार पर तंज कसा गया। ट्वीट में लिखा- ” सरकार बार-बार स्वेटर के टेंडर कैंसिल कर रही है। बच्चे सरकार की तरफ से दिए जाने वाले स्वेटर का इन्तजार ही कर रहे हैं। कहीं ऐसा न हो हमारे बच्चे झूठी उम्मीदों की आग तापते ही रह जाएं और उधर टेंडर प्रक्रिया पूरी होते-होते मई और जून आ जाए।”यूपी की बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल ने इस ट्वीट का करार जवाब दिया। उन्होंने ट्वीट कर कहा- ”मिस्टर एक्स सीएम, आपकी सरकार रहते हुए 5 सालों तक बच्चे आग ही तापते रहे थे। हमारी सरकार में बच्चे जल्दी ही स्वेटर पहने नजर आएंगे।”

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in