Categorized | लखनऊ.

फूलपुर - गोरखपुर उपचुनावों से घबराए अखिलेश - राकेश त्रिपाठी

Posted on 27 December 2017 by admin

लखनऊ 27 दिसम्बर 2017, फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा सीटों पर उपचुनावों में ईवीएम का प्रयोग न कराये जाने के अखिलेश यादव के बयान पर तंज कसते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा अखिलेश यादव उपचुनावों की आहट से घबरा गए हैं। लगातार चुनाव हारने से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी का आत्मविश्वास बुरी तरह हिल गया है इसलिए अपनी संभावित हार को भांपते हुए पहले से ईवीएम पर रूदन शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी की बुरी तरह पराजय के लिए ईवीएम को जिम्मेदार ठहराना अखिलेश यादव का बचकानापन है।
श्री त्रिपाठी ने कहा अखिलेश यादव आस्ट्रेलिया से उच्च शिक्षित हैं और अपने कार्यकाल में लैपटाॅप, टैबलेट बांटने के पक्षधर रहे है, भले ही वो जातीय-मजहबी आधार पर बांटते रहे हो, लेकिन टेक्नोफ्रेंडली अखिलेश यादव का ईवीएम पर प्रश्न खड़े करना उनकी खिसियाहट को दिखा रहा है। समाजवादी पार्टी की जातीय-मजहबी राजनीति के दिन अब लद गए हैं। जनता विकास के मसले पर गंभीर है। अखिलेश यादव चापलूसों की जवानी कुर्बान गैंग से घिरे हुए है। जनता की समस्याओं और समाधान से पूरी तरह कटे हुए है और ऐसे में विधानसभा, निकाय चुनाव और हालिया सम्पन्न विधानसभा उपचुनाव की पराजय से सबक नहीं सीख पर रहे है।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि लोकसभा उपचुनावों में भाजपा की जीत पिछली बार की जीत से ज्यादा बड़े अंतर से होगी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in