Categorized | लखनऊ.

हज यात्रियों का चयन आनलाइन कुर्रा/लाटरी के माध्यम से

Posted on 23 December 2017 by admin

लखनऊः 23 दिसम्बर, 2017

गत वर्ष उत्तर प्रदेश राज्य हेतु 27425 कोटा निर्धारित किया गया था जिसमें 1592 सरप्लस सीटें जो अन्य राज्यों से बची थीं उन्हें मिलाकर कुल 29017 का कोटा कुर्रा से पूर्व प्राप्त हुआ था और 51375 आवेदन प्राप्त हुए थे।
हज कमेटी आफ इण्डिया मुम्बई द्वारा जारी एक्शन प्लान के अनुसार हज-2018 की घोषणा दिनांक 12.11.2017 को की गयी तथा दिनांक 15.11.2017 से हज आवेदन प्रारम्भ हो गया, हज आवेदन हेतु अन्तिम तिथि 07 दिसम्बर, 2017 निर्धारित की गयी। हज कमेटी आफ इण्डिया द्वारा इस वर्ष आॅनलाइन आवेदन हेतु प्रोत्साहन का निर्देश दिया गया जिसके दृष्टिगत समस्त ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को दिनांक 15.11.2017 को पत्र के माध्यम से सूचित कर प्रचार-प्रसार हेतु अनुरोध किया गया।
उ0प्र0 राज्य हज समिति द्वारा पत्र के माध्यम से हज कमेटी आफ इण्डिया से आवेदन की तिथि बढ़ाने का अनुरोध किया गया, जो बढकर 22 दिसम्बर, 2017 हो गयी। दिनांक 22.12.2017 तक उ0प्र0 राज्य हज समिति में 25435 आॅफलाइन व 13209 आॅनलाइन कुल 38644 आवेदन प्राप्त हुए हैं जबकि अन्तिम तिथि को डाक द्वारा भेजे गये आवेदन अभी प्राप्त होना शेष है, जिससे कुल संख्या अभी और बढ़ने की सम्भावना है।
कुल आवेदन कोटा (सरप्लस सीट मिलाकर)
हज-2017 51375 29017
हज-2018 38644 (बढ़ने की सम्भावना है) लगभग इतना ही रहने की सम्भावना है
(हज कमेटी आफ इण्डिया द्वारा आवण्टित किया जाएगा)
इस वर्ष फार्म आने की गति आरम्भ में कुछ कम रही, निकाय चुनाव के बाद आवेदन की गति तेज़ हुई। गत वर्ष के मुकाबले आवेदन की संख्या कम होने का मुख्य कारण सम्भवतः चैथी बार आवेदन करने पर कुर्रा से छूट की समाप्ति है। केवल रु0 300/- जमा करने पर हज हेतु आवेदन हो जाता था और यदि चयन नहीं हुआ तो चैथे वर्ष आवेदन करने पर आरक्षित श्रेणी में चयन हो जाता था। इस सुविधा को समाप्त करने के कारण आवेदन में कमी आयी है। दूसरा मुख्य कारण है कि हज सत्र गत वर्षों के मुकाबले लगभग 45 दिन जल्दी आरम्भ हो गया इससे पासपोर्ट जारी होने की तिथि भी लगभग 45 दिन कम हो गयी। अब इन 45 दिनों में जो पासपोर्ट जारी होंगे ऐसे इच्छुक हज आवेदक हज हेतु आवेदन नहीं कर सकेंगे।
कोटे से अधिक आवेदन होने के कारण आॅनलाइन कुर्रा/लाटरी के माध्यम से चयन किया जाएगा, जिसकी तिथि की घोशणा हज कमेटी आफ इण्डिया द्वारा की जाएगी।
इस वर्ष बिना महरम के 45 वर्ष से अधिक की महिलाओं हेतु नयी कैटेगरी आरम्भ की गयी है, जिसमें निम्न तालिका के अनुसार 4-4 के सात (07) ग्रुप ने आवेदन किया है। हज कमेटी आफ इण्डिया से पत्र के माध्यम से अनुरोध किया जाएगा कि इस कैटेगरी में आवेदन करने वाली महिलाओं को क़ुर्रा से अलग रखा जाए, जिससे कि इसमें और प्रोत्साहन प्राप्त हो।
क्रम सं0 कवर नं0 ज़िला मोबाइल नं0
1 न्च्थ्.20602.4.0 अमेठी 9919839510
2 न्च्थ्.20913.4.0 लखनऊ 9452290552
3 न्च्थ्.23898.4.0 कानपुर नगर 9336291816
4 न्च्थ्.25344.4.0 कानपुर नगर 7271922278
5 न्च्थ्.25541.4.0 लखनऊ 8858384201
6 न्च्थ्.26400.4.0 लखनऊ 8173012190
7 न्च्थ्.26660.4.0 कानपुर नगर 9984489023

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in