चीनी मिल, पीलीभीत द्वारा पेराई सत्र 2014-15

Posted on 23 December 2017 by admin

चीनी मिल, पीलीभीत द्वारा पेराई सत्र 2014-15 में भू-जोत से अधिक गन्ना क्षेत्रफल दर्शाने, डबल सट्टा चलाने एवं अनियमित रूप से
फर्जी समिति पर्चियों पर तौल कराने की शिकायतों की अपर
गन्ना आयुक्त शोध एवं समन्वय से करायी गयी जांच

गन्ना आपूर्ति में चीनी मिल से सांठ-गांठ करके कतिपय कृषकों को अनुचित लाभ पहुॅचाने, चीनी मिल के विरूद्ध विधिक कार्यवाही न करने एवं स्थानान्तरण आदेश का अनुपालन न करने हेतु दोषी पाये जाने
श्री वशी अहमद, विशेष सचिव को किया गया निलम्बित

लखनऊः 23 दिसम्बर, 2017
चीनी मिल, पीलीभीत द्वारा वर्ष 2014-15 में गन्ना आपूर्ति नीति के विरूद्ध किसानों की भू-जोत से अधिक गन्ना क्षेत्रफल दर्शाने, डबल सट्टा चलाने एवं अनियमित रूप से फर्जी समिति पर्चियों पर तौल कराने की शिकायतों की अपर गन्ना आयुक्त (शोध एवं समन्वय) से करायी गयी। जांच रिपोर्ट में चीनी मिल से सांठ-गांठ करके कतिपय कृषकों को अनुचित लाभ पहुॅचाने एवं चीनी मिल द्वारा बरती गयी
अनियमितताओं के संज्ञानित होने पर चीनी मिल के विरूद्ध विधिक कार्यवाही न करने एवं उच्चाधिकारियों को अवगत न कराने के दोषी पाये जाने पर श्री वशी अहमद, विशेष सचिव से स्पष्टीकरण मांगा गया। श्री वशी अहमद, विशेष सचिव का स्पष्टीकरण संतोषजनक न पाये जाने एवं प्रारम्भिक जांच रिपोर्ट में आरोप सिद्ध पाये गये।
श्री वशी अहमद, विशेष सचिव का स्थानान्तरण गन्ना समिति, पीलीभीत से गन्ना समिति, नवाबगंज, जनपद-गोण्डा में माह अगस्त 2017 में किया गया था, किन्तु श्री वशी अहमद द्वारा चार माह व्यतीत हो जाने के उपरान्त भी आदेशों का अनुपालन नहीं किया गया।
उपरोक्त बरती गयी अनियमितताओं हेतु दोषी पाये जाने एवं स्थानान्तरण आदेश का अनुपालन न करने को गम्भीरता से लेते हुए श्री वशी अहमद, तत्कालीन विशेष सचिव, सहकारी गन्ना समिति, पीलीभीत को गन्ना आयुक्त, उ.प्र. द्वारा निलम्बित कर दिया गया है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in