Categorized | लखनऊ.

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की 115वीं जयंती

Posted on 23 December 2017 by admin

dsc_50551 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने प्रदेश कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की 115वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। श्री यादव ने कहा कि चौधरी साहब ने आजीवन किसानों के हितों की लड़ाई लड़ी। खेत-खलिहान की समस्याओं का निस्तारण करते हुए गांव को समृद्ध बनाने के लिये उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।
इस अवसर पर सर्वश्री राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद किरनमय नंदा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय, नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी, नेता विरोधी दल विधान परिषद श्री अहमद हसन, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री बलराम यादव, सदस्य विधान परिषद एसआरएस यादव, एवं अरविन्द कुमार सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा विकास यादव उपस्थित रहे। dsc_0024
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज परिस्थितियां बदल गयी हैं बावजूद इसके किसानों की समस्याओं के निदान की दिशा में पर्याप्त निर्णय नहीं हो सके। पिछली समाजवादी सरकार में चौधरी साहब के दिखाये रास्ते पर चलते हुये हम समाजवादियों ने यूपी बजट को किसान केन्द्रित बनाने का काम किया था। इसके तहत प्रदेश में पहली बार निःशुल्क राजकीय सिंचाई सुविधा प्रदान करके लगभग 12 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचाई का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। इसके साथ ही कृषक दुर्घटना बीमा योजना, डॉ0 राम मनोहर लोहिया योजना, समग्र विकास योजना, जनेश्वर मिश्र ग्राम योजना के माध्यम से गांवों को समृद्ध और आत्म निर्भर बनाने के प्रयास किये गये थे।
श्री यादव ने कहा कि केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकारों की नीति किसान विरोधी है। उत्तर प्रदेश में जहां एक ओर आलू की भारी पैदावार के बावजूद उचित उत्पादन मूल्य न मिलने से किसान बदहाल हैं वहीं दूसरी ओर धान की खरीददारी में उदासीनता की वजह से अन्नदाता का जीवन संकटग्रस्त हो गया है। उत्तर प्रदेश में चुनावों के दौरान भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में किसानों के लिये जो वादे किये थे वे सभी धोखे के शिकार हो गए हैं।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि चौधरी साहब के जन्म दिवस पर हम समाजवादियों को गरीबों, किसानों, बेरोजगारों के हितों की लड़ाई लड़ने और किसानों को सम्मान और खुशहाली दिलाने के लिये आगे आना होगा। यही चौधरी चरण सिंह के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम में सर्वश्री राजकुमार मिश्र, लालता प्रसाद निषाद, मनीष सिंह, विजय सिंह यादव, मधुकर त्रिवेदी, मणेन्द्र मिश्र, संजय विद्यार्थी सविता, जयसिंह जयंत, इन्दू प्रकाश मिश्रा, लल्लन राय, प्रदीप चौधरी, अनूप सिंह, निसार खां, व्यास जी गौड़, रोहित शुक्ला लल्लू, प्रदीप शर्मा, विवेक सिंह, अरूण यादव, जालिम सिंह, सिद्धार्थ मिश्रा, अजीत विधायक, सहित सैकड़ों लोग उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in