यू0पी0 महोत्सव

Posted on 22 December 2017 by admin

1-3आज दिनांक 22 दिसम्बर 2017 स्थान राजकीय इण्टर कालेज का मैदान महोत्सव स्थल लखनऊ में प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एडवोकेट ने बताया कि ’’प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट’’ एक उत्कृष्ट समाजसेवी संस्था है ट्रस्ट द्वारा आयोजित होने वाले यू0पी0 महोत्सव 2017 का दिनांक 23.12.2017 को गोमती आरती एवं दीप दान समय 5 बजे से स्थान झूलेलाल वाटिका पार्क गोमती घाट पर होगा। शुभ आरम्भ दिनांक 24.12.2017 समय शाय 6 बजे माननीय मुख्य अतिथि स्वामी प्रसाद मौर्या जी कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेष सरकार के कर कमलों द्वारा किया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्रीमती संयुक्ता भाटिया महापौर नगर निगम लखनऊ करेंगी। प्रेस वार्ता के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का पोस्टर लान्च किया। पोस्टर लान्चिंग के मौके पर प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि यू0पी0 महोत्सव का इस वर्ष 10वां वर्ष है जो दिनांक 24 दिसम्बर 2017 से प्रारम्भ होगा 07 जनवरी 2018 तक चलेगा स्थान राजकीय इण्टर कालेज का मैदान निशातगंज में आयोजित किया जा रहा है। यू0पी0 महोत्सव की थीम पर्यावरण सुरक्षा समस्या और समाधान, ग्रामीण एवं शहरी विकास हम कहा है और कहां जाना है, महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण बाल विकास बेटी पढ़ाओं बेटी बचाओं, ज्वलंत समस्यायें कैसे हो परिवर्तन दिशा दशा एवं नज़ारें, शिक्षा स्वास्थ्य एवं खेल समाजिक प्रगति के आधार स्तम्भ, जनसंख्या वृद्धि, भिक्षावृत्ति, वेष्यावृत्ति रोकना कैसे कहां क्या, कृषि और ग्रामोद्योग, उ0प्र0 के पौराणिक धर्मस्थलों नदियों तालाबों कुओं को विकसित व पूर्नजीवित करना, विकलांग, विधवा वृद्ध महिलायें एवं पुरूषों को आत्मनिर्भर और आत्मसम्मान दिलाने का प्रयास करना उ0प्र0 व देश की लुप्त हो रही कलाओं एवं संस्कृति का संरक्षण एवं संवर्धन, खेल खो-खो, रेसलिंग अन्य प्रतियोगितायें भी महोत्सव के दौरान प्रोत्साहित किया जायेगा। इस महोत्सव में बाल प्रतिभा रत्न सम्मान, महिला सम्मान, यू0पी0 रत्न सम्मान एवं अन्य सम्मानों से सम्मानित किया जायेगा।
यू0पी0 महोत्सव 2017 का मुख्य उद्देश्य ’’क्लीन यू0पी0, ग्रीन यू0पी0’’ के तहत वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, स्वच्छता, षिक्षा युवक एवं युवतियों के अन्दर आत्मविष्वास जागाना एवं उनके अन्दर छिपी हुई प्रतिभा को प्रतियोगिता के माध्यम से उजागर करना और उन्हें आगे बढ़ाने हेतु पूर्ण प्रयास करना युवा पीढ़ी एवं जन साधारण को पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, कृषि, ग्रामीण विकास उत्तर प्रदेश शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की लुप्त हो रही लोक कला एवं संस्कृति से परिचित कराना, उनको संरक्षण प्रदान कराना, प्रचार-प्रसार तथा ग्रामीण अंचलों में शहरी क्षेत्रों के निराश्रित एवं गरीब युवा पीढ़ी को जागृत करके पर्यावरण संरक्षण, हैण्डलूम्स, हैण्डीक्राफ्ट, खादी ग्रामोद्योग, नाबार्ड, स्वयं सहायता समूह, कृषि विविधीकरण, खाद्य प्रसंस्करण, महिला सशक्तिकरण, सर्वशिक्षा अभियान, एड्स, जनसंख्या वृद्धि, ग्रामीण विकास, कन्या भ्रूण हत्या, जल संरक्षण, स्वास्थ्य शिक्षा, ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन, बाल विकास, मद्य निषेध, नशा-उन्मूलन, मत्स्य पालन, दुग्ध उत्पादन, वृद्धा, विधवा, विकलांग कल्याण को बढ़ावा देना, वेश्यावृत्ति, भिक्षा वृत्ति को रोकने, कृषि, रोजगार, खेल को बढ़ावा देने, देश की एकता अखण्डता जैसे ज्वलन्त विषयांे प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे जन कल्याणकारी, लोक-कल्याणकारी, विकास-कलयाणकारी योजनाओं के प्रति युवा पीढ़ी को जागृत करके जन-जागरण अभियान से जोड़ना साथ ही साथ सरकारी गैर-सरकारी संस्थाओं को एक मंच पर लाकर उत्तर प्रदेश को पर्यावरण से युक्त, रोजगार व स्वरोजगार के प्रति लोगों को जागरूक करना, महिलाओं के सामाजिक उत्थान में भागीदारी सुनिश्चित करना जिससे उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश के रूप में विकसित करने में एवं सरकार के कार्यों एवं उपलब्धियों को महोत्सव के माध्यम से जन साधारण तक पहुंचाने का पूर्ण प्रयास कर रही है। अन्त में अध्यक्ष जी ने बताया पर्यावरण, स्वच्छता, कृषि, स्वास्थ, कला संस्कृति , सामाजिक सेवा एवं अन्य विभिन्न क्षेत्रों में समाजहित में अग्रणि भूमिका निभाने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं, कर्मचारियों, अधिकारियों को यू0पी0 रत्न 2017 से सम्मानित किया जायेगा। लखनऊ वासियों को बहुरंगी स्टाल प्रदर्शनी झूलों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों (भोजपुरी, अवधी, बुंदेलखण्डी, ब्रज, राजस्थानी, पंजाबी, उत्तराखण्डी का लोक नृत्य एवं लोक गायन) कवि सम्मेलन मुशायरा, राक बैण्ड, स्टार नाइट, नाटक मंचन कामेडी नाइट, मैजिक एवं कठपुतली के माध्यम से स्वस्थ मनोरंजन देने का पूर्ण प्रयास किया जायेगा इस मौके पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष एन0बी0 सिंह, पवन पाल सांस्कृतिक सचिव प्रिया पाल सांस्कृतिक व प्रतियोगिता प्रभारी अरविन्द सक्सेना स्टाल कोआर्डिनेटर, इकबाल मुश्तफा गुड्डू, अरूण द्विवेदी, कृष्णा नन्द राय, व ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी मौजूद रहें। अध्यक्ष ने मीडिया के सहयोग हेतु मीडिया को हार्दिक दिल से बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

दिनांक: 25 दिसम्बर 2017
सांस्कृतिक कार्यक्रम - द मैरी क्रिसमस नाइट
समूह नृत्य - चन्द्रकेश एवं साथी कलाकार
राॅक बैण्ड परफारमेन्स पुर्नजनम बैण्ड एकल नृत्य शिवांगी भारद्वाज, निलांद्री सिंह, भव्या सेठ, भव्या श्रीवास्तव, सुक्रिती गुप्ता।
डानसिंग धमाल (प्रस्तुती नृत्यांग्ना डांस इन्सटीट्यूट)

दिनांक: 26 दिसम्बर 2017
प्रतियोगितायें वाद विवाद, निबन्ध, सामान्य ज्ञान
समय 2 बजे से 4 बजे तक
कठपुतली अनुभव पपेट गु्रप सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ0प्र0 सरकार द्वारा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम - अवधी नाइट
(प्रस्तुती बी0बी0डी0 स्किल डवलपमेन्ट सोसाइटी)
लोक नृत्य समूह (प्रस्तुती टर्न एण्ड ट्विस्ट डांस इन्सटीट्यूट)

दिनांक: 27 दिसम्बर 2017
प्रतियोगितायें रंगोली, मेहंदी, चित्रकला
समय 2 बजे से 4 बजे तक
फैन्सी ड्रेस, स्वस्थ बेबी शो (आॅडिशन) 4 बजे से 5 तक।
काला जादू सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ0प्र0 सरकार द्वारा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम - बृज (प्रस्तुती महावीर एण्ड ग्रुप)

दिनांक: 28 दिसम्बर 2017
प्रतियोगितायें - व्यंजन, पुष्प सज्जा, शिल्पकला, दुल्हन सज्जा
2 बजे से 4 बजे तक।
कब्बाली नसीर अहमद सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ0प्र0 सरकार द्वारा।
सांस्कृति कार्यक्रम - बुन्देलखण्डी (प्रस्तुती हार्ट एण्ड सोल)
राजस्थानी (प्रस्तुती नृत्यांग्ना डांस एण्ड परफारमिंग आर्ट इन्सटीट्यूट)

दिनांक: 29 दिसम्बर 2017
प्रतियोगितायें - स्लो साइकिल रेस, कैरम, शतरंज
समय 12 बजे से 2 बजे तक
डांसिंग सेमी फाइनल समय 2 बजे से 4 बजे तक।
लोक गीत प्रस्तुती जाग्रति जत्था सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम - भोजपुरी (प्रस्तुती प्रिया पाल) एवं पंजाबी नाइट

दिनांक: 30 दिसम्बर 2017
प्रतियोगितायें - पतंगबाजी समय 12 बजे से 2 बजे तक।
सिंगिंग सेमीफाइनल समय 2 बजे से 4 बजे तक।
नाटक - बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं (प्रस्तुती पूर्णिमा निशा एवं साथी)
समय 4 बजे से 6 बजे तक।
सांस्कृतिक कार्यक्रम डांसिंग नाइट (प्रस्तुती नृत्य डांस एकेडमी)
काॅमेडी नाइट (प्रस्तुती लक्ष्मी कान्त वर्मा (लकी) एवं सम्पूर्ण शुक्ला)

दिनांक: 31 दिसम्बर 2017
प्रतियोगितायें - मटकी तोड, म्यूजिकल चेयर समय 12 बजे से 2 बजे तक
फाइनल स्वस्थ बेबी शो एवं फैन्स ड्रेस समय 2 बजे से 4 बजे तक
कवि सम्मेलन समय 4.30 बजे से
सांस्कृतिक कार्यक्रम - यू0पी0 महोत्सव 2017 दस का दम (प्रस्तुती जे0पी0एस0 टैलेंट हब)

दिनांक: 01 जनवरी 2018
सांस्कृतिक कार्यक्रम - भजन (प्रस्तुती मदन गोपाल जी, कान्तीलाल शाह)
गजल (प्रस्तुती प्रदीप अली)
वेलकम वर्ष 2018 (प्रस्तुती रिधम डी वाइस गु्रप)

दिनांक: 02 जनवरी 2018
रैसलिंग समय 1 बजे से 5 बजे तक।
डांसिंग वैटल समय 6 बजे से।

दिनांक: 03 जनवरी 2018
ग्रैण्ड फिनाले - सिंगिंग समय 2 बजे से।
डांसिंग समय 4 बजे से।
मिस्टर एण्ड मिसिस एवं मिस्टर एण्ड मिस समय 6 बजे से।

दिनांक: 04 जनवरी 2018
मुशायरा एवं कवि सम्मेलन समय 4 बजे से
सांस्कृति कार्यक्रम - उत्तराखण्डी (प्रस्तुती बफैला गु्रप)
डांसिंग परफारमेन्स (प्रस्तुती डैनेमस डिजायर एकेडमी)

दिनांक: 05 जनवरी 2018
सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण (प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को प्रोत्साहन)
समय 4 बजे से।

दिनांक: 06 जनवरी 2018
सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह
बाल प्रतिभा रत्न सम्मान, महिला सम्मान, यू0पी0 रत्न सम्मान एवं अन्य विशेष सम्मान।
समय 5 बजे से।

दिनांक: 07 जनवरी 2018
सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं समापन सम्मान समारोह (यू0पी0 महोत्सव से जुड़ी संस्थायें एवं विभिन्न क्षेत्रों से आये हैण्डीक्राफ्ट स्टाल धारक)
समय 4 बजे से।

नोट: सांस्कृतिक कार्यक्रमों में समयानुसार बदलाव किया जा सकता है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2024
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in