Categorized | लखनऊ.

“राष्ट्रीय सी-बीच ट्रैकिंग एवं वोटिंग अभियान” पुरी,उड़ीसा

Posted on 22 December 2017 by admin

“यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया” की शान-ए-अवध इकाई, के तत्वाधान में “गुडलक ट्रैकर” कार्यक्रम का आयोजन हजरतगंज में किया गया। इस ट्रैकिंग कार्यक्रम में देश-भर के प्रतिभागी भाग ले रहें हैं, लखनऊ से ग्रुप राष्ट्रीय ट्रैकिंग को पूरी उड़ीसा रवाना हो रहा हैं, ट्रैकिंग पर जाने वाले गौरीशंकर,योगेश कुमार सिंह, अनूप सिंह, मो0 रिजवान, शांतनु रस्तोगी, अनिल दीक्षित, संजय बिसेन, एस0एम0 तारिक अली, मो0 एफाक शामिल है,इस ग्रुप का नेतृत्व पंकज श्रीवास्तव, प्रांतीय उपाध्यक्ष ,उ0 प्र0 राज्य शाखा कर रहे हैं सभी ने उनकी सकुशल पहुंचने की कामना की, उड़ीसा ट्रैकिंग अभियान में हर ग्रुप में लगभग 50 लोग रहेंगे, उड़ीसा में ट्रैकर 40 किलोमीटर से अधिक ट्रैक करेंगे, साथ साथ वोटिंग का भी मजा लेंगे, प्रतिभागियों को पहले दिन पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा बताई जाएगी। दूसरे दिन प्रतिभागियों को नरसिंहबताना 12 कि0 मी0 का ट्रैक करना होगा, तीसरे दिन जूनापानी 14 किलोमीटर चल कर जाना होगा, चौथे दिन वोटिंग के लिए और आप खाओहुड्डा साथ ही गवाकुंडा 7 किलोमीटर ट्रैक करना होगा, पांचवें दिन रामभारतीय राजहंस 7 कि0 मी0 ट्रैक कर चिल्का लेक में वोटिंग करेंगे,छठे दिन प्रतिभागी सतपुरा से वोटिंग करते हुए वापस आयेगें,फिर पुरी से बस स्टैंड, बाईपास से 50 किलोमीटर बस से बेस कैंप में वापस जाएंगे । कार्यक्रम में इकाई के चेयरमैन एस0 एन0 लाल ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेकर पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सकता है, साथ-साथ प्रतिभागियों को शुभकामनाएं व्यक्त की। इकाई के सभी पदाधिकारियों सदस्यों एवं प्रतिभागियों ने यह वचन लिया कि हम पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति सचेत रहेंगे, इस अवसर पर गोपेंद्र वर्मा,अशोक अवस्थी,सी0 बी0 अग्रवाल,गरूदीप सिंह,राजेश त्रिवेदी,शशिकांत सहित इकाई के सभी सदस्य उपस्थित थे

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in