Categorized | लखनऊ.

मुकदमे वापसी से मजबूत होगा लोकतंत्र - राकेश त्रिपाठी

Posted on 22 December 2017 by admin

लखनऊ 22 दिसम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने योगी सरकार के राजनैतिक मुकदमे वापसी के निर्णय को स्वागत योग्य बताया। श्री त्रिपाठी ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का धर्म है कि वो अन्याय के विरूद्ध आवाज उठाकर लोकतांत्रिक तरीके से धरना-प्रदर्शन कर शासन-सत्ता का ध्यान आकृष्ट कराए। पूर्ववर्ती सपा-बसपा सरकारों ने प्रतिपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों के विरोध को नेस्तनाबूद करने के लिए विधि की धाराओं का बेजा इस्तेमाल कर मुकदमें दर्ज किए थे, ऐसे बीस हजार मुकदमों को चिन्हित कर वापस किए जाने से लोकतंत्र मजबूत होगा।
श्री त्रिपाठी ने कहा योगी सरकार एक ओर संगठित अपराध की कमर तोड़ने के लिए यूपीकोका के रूप में प्रभावी कठोर कानून ला रही है वहीं दूसरी ओर राजनैतिक प्रतिद्धन्दियों पर राजनैतिक विद्वेषवश दर्ज किए गए राजनैतिक प्रकृति के मुकदमों को वापस ले रही है। इससे योगी सरकार का अपराध के विरूद्ध कठोर संकल्प परिलक्षित हो रहा है।
श्री त्रिपाठी ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जिन लोगों ने जनहित में कभी धरना प्रदर्शन आन्दोलन नहीं किए हो, उन्हें इन मुकदमों की पीड़ा नहीं समझ आती। तत्कालीन अखिलेश सरकार आतंकवादियों से मुकदमा वापसी की पक्षधर व प्रयासरत थी जबकि वर्तमान योगी सरकार दलगत राजनीति से परे राजनैतिक प्रकृति के मुकदमें वापसी की प्रक्रिया कर लोकतंत्र को मजबूत कर रही है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in