Categorized | लखनऊ.

जनता के विश्वास के आगे नहीं टिकता अंधविश्वास-डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 21 December 2017 by admin

लखनऊ 21 दिसम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि यूपी में सत्ता संभालने के बाद से मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी जिस तरह से प्रदेश की जनता के बेहतरी के लिए एक के बाद एक कदम उठाते जा रहे हैं उससे भाजपा सरकार के प्रति जनता में विश्वास भी लगातार मजबूत होता जा रहा है। इसी विश्वास को कायम रखने और मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री जी लगातार दिन रात काम कर रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि इसी क्रम में मुख्यमंत्री 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्घेय श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी नोएडा के बॉटेनिकल गार्डेन से दक्षिण दिल्ली के कालकाजी मंदिर तक मेट्रो लाइन का उद्घाटन करेंगे। माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी न केवल नोएडा में होने वाले इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे बल्कि वे दो दिन पहले 23 दिसंबर को भी कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने नोएडा जाएंगे।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी का ध्यान केवल जनता की बेहतरी के कामों पर है, अंधविश्वास जैसी बातों पर उनका जरा भी ध्यान नहीं हैं। जनता के अपार विश्वास और समर्थन के बल पर मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार ने पिछली विपक्षी सरकारों के दौरान बनी सभी गलत मान्यताओं को तोड़कर रख दिया है। विपक्षी सरकारों के मुखिया ने अपनी नाकामी छिपाने के लिए नोएडा के बारे में अंधविश्वास फैलाया। नोएडा जाकर मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी सभी अंधविश्वास को पलट कर रख देंगे। यह जनता के विश्वास का ही परिणाम है कि निकाय चुनाव में भाजपा को भारी जीत मिली है।
डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज कायम हुआ है। किसानों को उनकी उपज का सभी मूल्य समय पर मिलना शुरू हुआ है। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। बिजली आपूर्ति में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। नौ महीने के कार्यकाल में भाजपा सरकार से सभी क्षेत्रों में सुशासन की एक मिसाल कायम की है। मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी का विश्वास जनता की खुशहाली में है, इसके लिए भाजपा सरकार हर बाधा पार करके सुशासन की मिसाल स्थापित करेगी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in