Categorized | लखनऊ.

यूपीकोका से अल्पयंख्यकों को डरनें की जरूरत नहीं - बलदेव सिंह औलख

Posted on 20 December 2017 by admin

लखनऊ ,उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख नें कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार यूपीकोका नाम से जो नया कानून उत्तर प्रदेश में लाने जा रही है उससे संगठित अपराध पर अंकुश लगेगा। इस नये कानून से अल्पयंख्यकों को डरनें की जरूरत नहीं है।अपने मंत्रालय में पत्रकारों से मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख नें कहा है कि प्रदेश सरकार यूपीकोका नाम से जो नया कानून उत्तर प्रदेश में लाने जा रही है उससे उत्तर प्रदेश में गिरोहबंद और संगठित अपराध करने वाले अपराधियों और माफियाओं की कमर तोड़ने के लिए ही हमारी सरकार एक नया कानून लेकर आ रही है।उन्होने बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमों मायावती को आरोपों का खंण्डन करते हुऐ कहा कि मायावती का यह बयान राजनीति से प्ररित और दलितों और अल्पसंयकों के विरोधी हैं क्योंकि भूमाफिया और संगठित किस्म के अपराध तो समाज के दबे कुचले हुऐ लोगों के ही खिलाफ होते है।बलदेव सिह औलख ने कहा कि दरअस्ल मायावती जैसे लोग जो इस नये कानून का विरोध कर रहे है वे नेता और उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में संगठित अपराध करने वाले नेताओं को शरण देते है और इस तरह के गलत कामों में समाजवादी पार्टी और उसके नेता सबसे आगे रहते है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in