Categorized | लखनऊ.

अटल जी के जन्मदिन पर मोदी-योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ हर बूथ पर दस्तक देगी भाजपा - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 19 December 2017 by admin

अनुपूरक बजट से विकास को मिलेंगे नए आयाम, समय सीमा तय होने से तीव्रगामी होगा विकास

गुजरात और हिमाचल की विजय विकास पथ पर बढ़ती भाजपा को जनता का आशीर्वाद

लखनऊ 19 दिसम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी ने विकास पथ पर बढ़ती जनमानस की सोच को प्रणाम करते हुए कहा कि भाजपा के विजय अभियान के गर्भ में विकासवादी राजनीति है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि केन्द्र में मोदी सरकार नित विकास के सोपानों पर आगे बढ़ रही है, तो प्रदेश में योगी सरकार ने अनुपूरक बजट पेश कर विकास के अवरोधकों को दूर किया तथा साथ ही विकास कार्यो को पूर्ण करने के लिए 3 महीने की गाइड लाइन भी तय की। श्री पाण्डेय ने कहा कि संगठन और सरकार के समन्वय से हम चरैवेति-चरैवित के सिद्धान्त से जनमानस के कल्याण पथ पर बढ़ रहे है और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के सूत्र में जन-गण-मन की धड़कन को पिरोने का काम कर रहे है।
श्री पाण्डेय ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि लगातार 6वीं बार किसी भी राज्य में विजय पताका फहराना अपने-आप में कल्याणकारी राजव्यवस्था को कल्याणकारी आर्शीवाद है जो गुजरात की जनता ने भाजपा को दिया है। भारतीय जनता पार्टी सिर्फ चुनावी राजनीतिक दल नहीं है जो कांग्रेस, सपा, बसपा की तरह चुनावी मौसम में ही जनता के बीच पहुॅचे। भाजपा सरकार जहां जनकल्याणकारी कार्यो के माध्यम से जनता के बीच है। तो वहीं भाजपा संगठन जनकल्याण और जनचेतना के कार्यक्रमों के माध्यम से सदैव जनता के बीच रहता है। भाजपा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन पर हर बूथ पर सुशासन का संदेश लेकर पहुॅचेगीं।
प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि अटल जी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाने जा रही है। उस दिन भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता बूथ पर पहुंचेंगा। अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के साथ मोदी-योगी सरकार उज्जवला, विद्युत कनेक्शन, स्टार्टअप समेत जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेकर 01 लाख 40 हजार से अधिक बूथों पर पहुंचेंगे। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वय के लिए जिला स्तरीय बैठके सम्पन्न हो चुकी है। मण्डल स्तर की बैठके अभी हो रही है। मैं भी एक बूथ पर प्रवास पर रहूंगा। इसके साथ ही प्रदेश स्तर से लेकर मण्डल स्तर तक के पदाधिकारी अटल जी के जन्मदिवस पर बूथ पर प्रवास करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार योगी जी के नेतृत्व विकास पथ पर बढ़ रही है। अनुपूरक बजट में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, बाबा विश्वनाथ मंदिर के मार्गो सहित विभिन्न योजनाओं के लिए धन का बंदोबस्त किया तथा खर्च की समय-सीमा का निर्धारण करके विकास की गति को तीव्रगामी बनाया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्वच्छता प्रदेश सरकार के एजेण्डे में शीर्ष पर है। इसके साथ ही सांस्कृतिक केन्द्रों का विकास सरकार की प्राथमिकता है। श्री पाण्डेय ने चर्चा के दौरान कहा कि भाजपा की नीति एवं नियत स्पष्ट है, जिसके मूल में जनकल्याण की प्रतिबद्धता है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in