Categorized | लखनऊ.

गड्ढा-मुक्त सड़कों के लक्ष्य पर कोई खास ध्यान नहीं दिया जा रहा

Posted on 19 December 2017 by admin

doubleलखनऊः- 19 दिसम्बर 2017। स्वच्छ भारत अभियान के तहत एक ओर जहाँ माननीय मुख्यमंत्री जी का स्पष्ट निर्देश है कि प्रदेश की सभी सड़कें गड्ढा मुक्त होनी चाहिए। जिससे की सार्वजनिक आवागमन में सुविधा हो व सड़क दुर्घटनायें न हों। वहीं सड़क निर्माण के ठेकेदारों द्वारा मुख्यमंत्री के ‘‘ गड्ढा-मुक्त सड़कों ’’ के लक्ष्य पर कोई खास ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लखनऊ-रायबरेली के मुख्य मार्ग से जुड़े मोहनलाल क्षेत्र में स्थित निगोहाँ से ग्राम करनपुर मार्ग होते हुए, ग्राम मीरकनगर-काँटा करौंदी मार्ग तक के सड़क निर्माण कार्य में सम्बंधित सड़क निर्माण ठेकेदारों द्वारा घोर लापरवाही बरती जा रही है। इस सड़क निर्माण का कार्य इतना लेट-लतीफ हो रहा है कि एक वर्ष से इस सड़क निर्माण का कार्य अभी तक प्रगति पर है, जिससे वहां के दैनिक यात्रियों को प्रतिदिन आवागमन में आये-दिन काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहीं-कहीं पर तो रास्ता इतना खराब है कि राहगीरों को अपने पास साधन होत हुए भी पैदल ही सफर तय करना पड़ता है। इसी मार्ग से प्रतिदिन स्कूली बच्चों की बस आती-जाती है और सड़क खराब होने के कारण बच्चों को परेशानी होती है और स्कूल के लिए देर भी हो जाती है। यहीं पर निकटतम निगोहाँ रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन दैनिक यात्रियों का लखनऊ में आवागमन होता है जिससे रातों-दिन सड़कों में जगह-जगह गड्ढा होने के कारण आये-दिन हादसे हो रहे हैं। निगोहाँ से कांटा-करौंदी सड़क मार्ग से लगभग हजारों की संख्या में प्रतिदिन आवागमन होता है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in