Categorized | लखनऊ.

गुजरात तथा हिमाचल की सम्मानित जनता का अभिनन्दन - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 18 December 2017 by admin

24लखनऊ 18 दिसम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री सुनील बंसल ने गुजरात व हिमाचल की जीत पर दोनों प्रदेशों की सम्मानित जनता को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हार्दिक अभिनन्दन हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री मा0 नरेन्द्र मोदी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अमित शाह जी का है जिनके ऊर्जावान नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जीत के इस उत्साहपूर्ण जश्न में प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश की जनता का इस जीत पर आभार व्यक्त किया।
भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने गुजरात की जीत को विकासवाद की जीत बताते हुए कहा कि गुजरात की जनता ने जातिवाद की कुत्सित राजनीत को नकारते हुए सुशासन को चुना है। डा0 पाण्डेय ने कहा गुजरात में भारतीय जनता पार्टी को न केवल विजयश्री प्राप्त हुई है, बल्कि 2012 के मुकाबले वर्तमान चुनाव में जनता ने 1.25 प्रतिशत वोट प्रतिशत में बढ़त देकर भाजपा को और मजबूती प्रदान करने का काम किया है। डा0 पाण्डेय ने कहा कि जिस तरह से उ0प्र0 की जनता ने जातिवाद, सम्प्रदायवाद, तुष्टीकरण व वंशवाद को नकार कर सुशासन को बल दिया ठीक उसी तरह गुजरात की जनता ने जाति-पांति के सभी गुणा-गणित को नकार दिया है। भाजपा सर्वव्यापी, सर्व स्पर्शी एवं स्वग्राही बनते हुए पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के अन्त्योदय के संकल्प के साथ सबका साथ-सबका विकास को कल्याणकारी कार्य में जुटी है।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, डा0 राकेश त्रिवेदी, बाबूराम निषाद, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, सलिल विश्नोई, प्रदेश मंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री मोहसिन रजा, बलदेव ओलख, सुरेश पासी, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हरद्वार दुबे, प्रदेश आईटी सेल प्रभारी संजय राय, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला, शलभ मणि त्रिपाठी, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे, प्रदेश मीडिया सम्पर्क प्रमुख मनीष दीक्षित, प्रदेश मीडिया सहसम्पर्क प्रमुख नवीन श्रीवास्तव, डा0 तरूणकांत त्रिपाठी, प्रदेश सहमुख्यालय प्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी, अनुसूचित मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री रामचन्द्र कनौजिया, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, विधायक राम कुमार वर्मा, विधायक राजीव तरारा, पूर्व विधायक सुरेश तिवारी, लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, वी0के0 मिश्रा आदि सैकड़ो प्रमुख लोग तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in