Categorized | लखनऊ.

प्रवास कार्यक्रम - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 18 December 2017 by admin

लखनऊ 15 दिसम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया सहप्रभारी आलोक अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय दिनांक 16 दिसम्बर को दोपहर 1 बजे दैनिक जागरण के आधुनिक अन्नदाता कार्यक्रम में लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कालेज, नियमताबाद, चन्दौली में मुख्यअतिथि के रूप में सहभागिता करेंगेे। अपरान्ह 2ः30 बजे गेट न0 76 मंझवार में चन्दौली रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य का शुभारम्भ करेंगे तथा सायं 4ः30 बजे संसदीय कार्यालय चन्दौली में जनता एवं कार्यकर्ताओं के साथ जनसुनवाई में जनता की समस्याओं को सुनेगें।
प्रदेश अध्यक्ष 17 दिसम्बर को सुबह 11ः30 बजे आशापुर रेलवे क्रासिंग में वाराणसी में एन.एच.-29 आशापुर से गाजीपुर की तरफ 500 मीटर जर्जर मार्ग पर सीसी रोड के निर्माण कार्य का शुभारम्भ करेंगे। दोपहर 12ः30 बजे सर्किट हाउस वाराणसी में जनता एवं कार्यकर्ताओं के साथ जनसुनवाई में उपस्थित रहेगे। रात्रि विश्राम भाजपा प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में करेगें।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in